मुख्य समाचार

कर्नाटक में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Bhasha

विपक्षी पार्टी ने कोरोना वायरस संकट से निपटने और इस संकट की स्थिति में मदद के लिए पैकेज की घोषणा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।

इस वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि कोविड-19 की स्थिति पर निर्भर करेगी: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

Bhasha

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में हालांकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के उस नोट का जिक्र किया गया है जिसमें भारत की आर्थिक वृद्धि चालू वित्त वर्ष के दौरान 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।

भारत की तुलना में अत्यधिक प्रभावित देशों में 83 प्रतिशत अधिक मौत, 34 प्रतिशत अधिक संक्रमण

Bhasha

कोविड-19 के कारण भारत में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,303 हो गया और कुल मामलों की संख्या 1,06,750 हो गयी। मंगलवार सुबह आठ बजे से लेकर अगले 24 घंटे के दौरान 140 लोगों की मौत हुई।

बेंगलुरु में सुनी गई अजीबो-गरीब आवाज के सस्पेंस से उठा पर्दा, IAF ने बताई ये बात

Team Latestly

बेंगलुरु शहर के कुछ हिस्‍सों में बुधवार की दोपहर को बम जैसे तेज धमाके की आवाज ने लोगों को डरा दिया था. लोगों में इस कदर दहशत पसरा की सभी अपने घरों से बाहर निकल आए. लेकिन जमीन के अंदर से आवाज उठने वाली खबर का खुलासा हो गया है. इंडियन एयर फोर्स ने बताया कि यह एक नियमित IAF टेस्ट फ्लाइट थी जिसमें सुपरसोनिक प्रोफ़ाइल शामिल थी, जो बेंगलुरु हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और शहर की सीमा के बाहर हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी थी. विमान विमान प्रणाली और परीक्षण प्रतिष्ठान (ASTE) का था. उन्होंने कहा कि सोनिक बूम की आवाज़ सुनी और महसूस उस वक्त की जा सकती है, जब विमान किसी से 65 से 80 किलोमीटर दूर तक उड़ रहा हो.

मनीषा कोइराला ने नेपाल के विवादित नए नक्शे का किया समर्थन, एक्ट्रेस का रवैया देखकर भड़के लोगों ने कहा- गद्दार भारत छोड़ो

Akash Jaiswal

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने आज नेपाल के विवादित नए नक्शे का समर्थन किया जिसके चलते लोग उनपर भड़क उठे हैं. नेपाल द्वारा जारी किये गए उनके नए नक्शे में लिपुलेख और कालापानी क्षेत्र को उनका हिस्सा दर्शाया गया है.

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 14 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 107 हुई

Bhasha

उन्होंने बताया कि चार महिलाओं समेत 13 लोग कांगड़ा जिले में और एक व्यक्ति कुल्लू जिले में संक्रमित पाया गया। यह कूल्लू में संक्रमण का पहला मामला है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय से अनेक नागरिकों को मदद मिलेगी : मोदी

Bhasha

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किये गए जिसमें खास तौर पर प्रवासी मजदूरों, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के साथ मत्स्य क्षेत्र को अवसर प्रदान करने एवं आसान कर्ज उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।’’

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 67 नये मामले सामने आये, कुल मामले बढ़कर 1,462 हुए

Bhasha

कर्नाटक में कोविड-19 से जुड़े मामलों के प्रवक्ता एवं मंत्री एस सुरेश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सामने आये 67 नये मामलों में से 52 ने पूर्व में अंतरराज्यीय यात्रा की है। 51 पड़ोसी महाराष्ट्र से जबकि एक आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का है।’’

सीतारमण ने कहा, उद्योगजगत को श्रमिकों के साथ नए ढंग से संबंध बनाने की जरूरत

Bhasha

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सदस्यों के साथ परिचर्चा के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि उद्योग के लोगों को श्रमिकों के साथ व्यवहार का ऐसा उदाहरण स्थापित करना होगा जो सभी को स्वीकार्य हो। सीआईआई 2020 में अपनी स्थापना की 125वीं वर्षगांठ मना रहा है।

केवल कंपनी के स्तर का लेन देन करने वाली इकाइयों के लिए भीम, रूपे अनिवार्य नहीं

Bhasha

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि कानून की धारा 269एसयू उन व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा जो केवल बी2बी सौदा करते हैं। यानी वे खुदरा ग्राहकों के साथ सौदा नहीं करते....बशर्ते ठीक पहले के वर्ष में उनकी 95 प्रतिशत सकल प्राप्ति नकदी के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से हुई हो।’’

चक्रवाती तूफान 'अम्फान' की चपेट में पश्चिम बंगाल, 2 की मौत, नॉर्थ 24 परगना में 5 हजार से ज्यादा घर तहस-नहस, कोलकाता में बिजली काटी गई

Team Latestly

बशीरहाट के उप-मंडल अधिकारी (SDO) बिबेक वासमे के अनुसार चक्रवाती तूफान 'अम्फान' का कहर देखा गया. जिसकी वजह से इस तूफ़ान से अब तक 20 लोगों की मौत हुई हैं. वहीं : उत्तर 24 परगना में 5500 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. वहीँ दो लोग घायल हुए हैं. जिनके इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

कोविड-19 : अहमदाबाद में मृतकों की संख्या 600 के पार, 271 नए मामले

Bhasha

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित अहमदाबाद में 107 मरीज स्वस्थ हो गए जिसके बाद संक्रमण से मुक्त हुए लोगों की संख्या 3,130 तक पहुंच गई है।

नेपाल के नया नक्शा जारी करने पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा.. क्षेत्र के कृत्रिम विस्तार को स्वीकार नहीं किया जायेगा

Bhasha

भारत की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब नेपाल सरकार ने अपने संशोधित राजनीतिक एवं प्रशासनिक नक्शे में लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपने क्षेत्र के तहत प्रदर्शित किया ।

गौतम बुद्ध नगर में 31 मई तक धारा 144 विस्तारित

Bhasha

अपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से भारत तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार द्वारा पूरे देश में दिनांक 31 मई 2020 तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस संबंध में शासन स्तर एवं स्थानीय स्तर पर भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

चीन ने कोरोना वायरस प्रकोप को जल्द नियंत्रण में लाने के लिए समाजवादी व्यवस्था को श्रेय दिया

Bhasha

कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए हाल में संपन्न हुई विश्व स्वास्थ्य सभा (डबल्यूएचए) के सत्र में दबाव में आए चीन ने विश्व निकाय द्वारा पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव का स्वागत किया और कोविड-19 महामारी के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया का एक स्वतंत्र ‘‘व्यापक मूल्यांकन’’ का आह्वान किया।

रिलायंस के राइट इश्यू को निवेशकों का जोरदार समर्थन, मूल्य 40 प्रतिशत उछला

Bhasha

पेट्रोलियम से लेकर दूरंसचार तक विविध कारोबार करने वाली कंपनी आरआईएल ने 53,125 करोड़ रुपये के मेगा राइट इश्यू की घोषणा की है। यह राइट इश्यू बुधवार को शेयरधारकों की खरीदारी के लिये खुल गया है।

इज़राइल की अदालत ने नेतन्याहू को पेश होने का आदेश दिया

Bhasha

अदालत ने अनुरोध को खारिज करते हुए कहा कि आरोप पढ़े जाने के दौरान आरोपी का उपस्थित होना नियम है और नेतन्याहू को इस मामले में छूट देने का कोई आधार नहीं है।

पाकिस्तानी क्रिकेटर तीन महीने तक जैव सुरक्षित वातावरण में रहेंगे

Bhasha

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार टेस्ट और सीमित ओवरों के विशेषज्ञ क्रिकेटर जून के पहले सप्ताह में नेशनल क्रिकेट अकादमी में शुरू करेंगे और इस दौरान बगल में स्थित गद्दाफी स्टेडियम में रहेंगे।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय से अनेकों नागरिकों को मदद मिलेगी : मोदी

Bhasha

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किये गए जिसमें खास तौर पर प्रवासी मजदूरों, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के साथ मत्स्य क्षेत्र को अवसर प्रदान करने एवं आसान कर्ज उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया । ’’

गर्भवती कर्मचारियों को कार्यालय जाने से छूट मिलेगी: जितेंद्र सिंह

Bhasha

उन्होंने कहा कि इस आशय का एक परिपत्र जारी किया गया है और उम्मीद है कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ-साथ सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसका पालन करेंगे।

Categories