केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय से अनेकों नागरिकों को मदद मिलेगी : मोदी

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किये गए जिसमें खास तौर पर प्रवासी मजदूरों, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के साथ मत्स्य क्षेत्र को अवसर प्रदान करने एवं आसान कर्ज उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया । ’’

जमात

नयी दिल्ली, 20 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले प्रवासी मजदूरों, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के साथ मत्स्य क्षेत्र को अवसर प्रदान करने एवं आसान कर्ज उपलब्ध कराने पर केंद्रीत हैं ।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किये गए जिसमें खास तौर पर प्रवासी मजदूरों, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के साथ मत्स्य क्षेत्र को अवसर प्रदान करने एवं आसान कर्ज उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया । ’’

उन्होंने कहा कि इन फैसलों से अनेकों नगरिकों को फायदा होगा ।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने करीब 8 करोड़ प्रवासियों/फँसे हुए प्रवासियों के लिए केन्द्रीय भंडार से दो माह (मई और जून, 2020) तक प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम निःशुल्क खाद्यान के आवंटन को पूर्वव्यापी स्वीकृति दे दी है।

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी है। योजना का उद्देश्य नीली क्रांति के माध्यम से देश में मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत और जवाबदेह विकास को सुनिश्चित करना है। इस पर कुल 20050 करोड रुपए की अनुमानित लागत आयेगी ।

एक अन्य फैसले में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज योग्य एमएसएमई और इच्छुक मुद्रा कर्जदारों को तीन लाख करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त फंडिंग के लिए ‘आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना’ को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और वृद्धावस्था आय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) को 31 मार्च 2020 से अगले तीन वर्षों अर्थात 31 मार्च 2023 तक बढ़ाने को मंजूरी दी ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट