मुख्य समाचार
22 लोगों के संक्रमण पर उच्च न्यायालय ने एम्स के रैन बसेरे के तत्काल निरीक्षण का आदेश दिया
Bhashaउच्च न्यायालय ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) की ओर से संचालित रैन बसेरा के एम्स परिसर में होने के बाद भी संक्रमितों को दिल्ली सरकार के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में क्यों स्थानांतरित किया गया?
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2940 नए मामले, 63 लोगों की मौत
Bhashaवहीं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका के मुताबिक इस दौरान राज्य की राजधानी मुंबई में संक्रमण के 1751 नए मामले आए ।
Eid Moon Sighting 2020 in Saudi Arabia: शव्वाल के चांद का नहीं हुआ दीदार, अब 24 मई को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र का त्योहार
Dinesh Dubeyरमजान के पवित्र महीने का समापन बस कुछ समय में होने वाला है. आज चांद के दीदार के साथ ही रमजान का पाक महिना खत्म हो जाएगा. रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है और आज अलविदा जुम्मा है.
ट्रेन के ऑनलाइन टिकट बुक कराने में प्रवासी कामगारों की मदद कर रही दिल्ली पुलिस
Bhashaकोरोना वायरस के चलते 25 मार्च से लागू लॉकडाउन से पूरे देश में प्रवासी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इस दौरान कई प्रवासी पैदल ही अपने घरों की ओर चल दिये।
सीआईएससीई बोर्ड एक से 14 जुलाई के बीच कराएगा 10वीं, 12वीं की परीक्षा
Bhashaसीआईएससीई ने स्कूलों से सुनिश्चित करने को कहा है कि सामाजिक दूरी का पालन किया जाए और अभ्यर्थियों को सैनेटाइजर लाने तथा मास्क पहने का निर्देश दिया है।
पंजाब में कोविड-19 राहत सामग्री बाजार में बेची जा रही : शिअद प्रमुख
Bhashaविपक्षी नेता ने पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में भी लाया गया है।
एनडीआरएफ में कोविड-19 का पहला मामला, सीएपीएफ में 43 नए मामले
Bhashaअधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उप-निरीक्षक रैंक का अधिकारी छुट्टी पर था और दांत के इलाज के लिए एक चिकित्सक के पास गया था, जिसके बाद उसकी कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच की गई।
कर्ज किस्त चुकाने से और तीन माह की छूट से विमानन कंपनियों को होगा लाभ: पुरी
Bhashaभारतीय रिजर्व बैंक ने कोविड-19 संकट के मद्देनजर कर्जदारों को ऋण की किस्त का भुगतान और तीन महीने तक नहीं करने की छूट दी है। अब भुगतान छूट की सीमा को बढ़ाकर 31 अगस्त, 2020 कर दिया गया है। कोरोना वायरस की वजह से लागू राष्ट्रव्यापी बद से विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते उड़ानें बंद हैं। लगभग सभी एयरलाइंस कंपनियों ने या तो अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, या उनके वेतन में कटौती की है। इसके अलावा कर्मचारियों को बिना वेतन अवकाश पर भी भेजा गया है।
विपक्षी दलों ने सरकार के समक्ष वित्तीय राहत पैकेज सहित 11 सूत्री मांगें रखी
Bhashaवीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चार घंटे से अधिक समय तक तक चली बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में इन दलों ने केंद्र से यह भी मांग की कि आयकर के दायरे से बाहर के सभी परिवारों को 7500 रुपये प्रति माह के हिसाब छह महीने तक मदद दी जाए।
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 189 नए मामले, आंकड़ा 6,170 तक पहुंचा
Bhashaयह जानकारी मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।
रिलायंस इंस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइटलमेंट’ की तीसरे दिन भी जोरदार मांग
Bhashaपेट्रोलियम से लेकर दूरंसचार तक विविध कारोबार करने वाली कंपनी आरआईएल ने 53,125 करोड़ रुपये के राइट इश्यू की घोषणा की है। यह राइट इश्यू बुधवार को शेयरधारकों की खरीदारी के लिये खुल गया है।
घरेलू विमान सेवाएं फिर से शुरू करने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं एयरलाइन कंपनियां
Bhasha‘विस्तार’(एयरलाइन्स) ने शुक्रवार को कहा कि अगले कुछ हफ्तों के लिए उसकी सेवाएं कुछ ही स्थानों के लिए होंगी और वह देश के 24 शहरों तक ही विमानों का संचालन करेगी।
चीन ने हांगकांग के प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के लिए भारत का समर्थन मांगा
Bhashaकिसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की धार को कुंद करने के लिए चीन ने नये मसौदा कानून के कारणों को स्पष्ट करते हुए भारत एवं अन्य देशों को पत्र लिखा है और कहा है कि ‘हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा बनाये रखना विशुद्ध रूप से चीन का अंदरूनी विषय है।’
कई राज्यों में एमएसपी पर सरसों की सरकारी खरीद शुरु होने से भाव में सुधार
Bhashaबाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन का एमएसपी 3,700 रुपये क्विन्टल है जबकि इंदौर वायदा कारोबार में जुलाई अनुबंध का भाव 3,650 रुपये (सारे खर्च समेत) बोला गया है। बिजाई मौसम करीब है ऐसे में भाव नीचे होने से नई बिजाई प्रभावित हो सकती है। सोयाबीन हाजिर भाव 3,900 रुपये क्विन्टल है। इसी तरह जयपुर के वायदा कारोबार में सरसों के जुलाई अनुबंध का भाव 4,307 रुपये क्विन्टल बोला गया।
राज्पाल ने विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षा का समर्थन किया, मंत्री के पत्र पर जताई आपत्ति
Bhashaमुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कोश्यारी ने कहा, ‘‘ विश्वविद्यालयों द्वारा वार्षिक परीक्षा का आयोजन नहीं करना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के बराबर है।’’
अदालत ने कोविड-19 के कारण किरायेदारों के किराया रोकने से निपटने के लिये तय किया पैमाना
Bhashaन्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने खान मार्केट के कुछ किरायेदारों की याचिका को खारिज करते हुए ये पैमाने तय किये। इन याचिकाकर्ताओं ने किराये का भुगतान स्थगित किये जाने की मांग की थी क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण वे परिसर का इस्तेमाल नहीं कर पाए थे। न्यायमूर्ति सिंह ने कहा कि वे दुकान खाली करने के आदेश होने के बावजूद दुकान खाली करने को राजी नहीं हैं।
कर्नाटक सरकार 31 मई तक श्रमिक ट्रेनों का खर्च उठाएगी
Bhashaकर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह 31 मई तक श्रमिक ट्रेनों से प्रवासी मजदूरों और फंसे हुए लोगों की संबंधित राज्यों की यात्रा का खर्च उठाएगी. मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने ट्वीट किया कि सरकार ने उन प्रवासी मजदूरों की याचिका पर विचार किया है जो अपने घर जाने के लिए यात्रा का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात प्रभावित बंगाल, ओडिशा को 1,500 करोड़ रुपये की राहत दी
Bhashaइस चक्रवात के कारण कम से कम 80 लोगों की जान चली गई, हजारों हेक्टेयर जमीन में तैयार फसलें बर्बाद हो गईं और अवसंरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।
अदालत ने गर्भवती महिलाओं की मदद को लेकर सरकार के कदम पर संतोष जताया
Bhashaमुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एस एस शिंदे की पीठ ने शहर के निवासी मोहिउद्दीन वैद की एक याचिका का निपटारा कर दिया ।
कर्ज किस्त चुकाने से और तीन माह की छूट कस विमानन कंपनियों को होगा लाभ: पुरी
Bhashaभारतीय रिजर्व बैंक ने कोविड-19 संकट के मद्देनजर कर्जदारों को ऋण की किस्त का भुगतान और तीन महीने तक नहीं करने की छूट दी है। अब भुगतान छूट की सीमा को बढ़ाकर 31 अगस्त, 2020 कर दिया गया है। कोरोना वायरस की वजह से लागू राष्ट्रव्यापी बद से विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते उड़ानें बंद हैं। लगभग सभी एयरलाइंस कंपनियों ने या तो अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, या उनके वेतन में कटौती की है। इसके अलावा कर्मचारियों को बिना वेतन अवकाश पर भी भेजा गया है।