मुख्य समाचार

US: हिंदू-अमेरिकियों ने समुदाय से जॉर्जिया सीनेट पद के लिए डेमोक्रेट उम्मीदवारों का साथ देने की अपील की

Bhasha

नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के हिंदू-अमेरिकी तथा दक्षिण-एशियाई समर्थक जॉर्जिया के हिंदू समुदाय से अनुरोध कर रहे हैं कि पांच जनवरी को होने जा रहे सीनेट चुनाव में वे डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करें।

Bharat Bandh: किसानों का चक्का जाम हुआ खत्म, गाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरू

IANS

कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर दिखने लगा है. सुबह 11 बजे गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने गाजियाबाद मेरठ एक्सप्रेस वे धरना दिया, जो अब खत्म हो चुका है. एक बार फिर से हाई वे पर गाडियों की आवाजाही होना शुरू हो गई है.

Farmers Protest: किसानों को लेकर सियासत जारी, राहुल गांधी-शरद पवार समेत कई विपक्षी दलों के नेता बुधवार शाम 5 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से करेंगे मुलाकात

Manoj Pandey

कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) को सुलझाने की कोशिश अब तक कामयाब नहीं हुई है. किसानों के साथ सरकार की हुई बैठक का कोई नतीजा नहीं निकल सका है. दूसरी तरफ केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं. आंदोलन कर रहे किसानों का कहना है जब तक सरकार उनकी मांगो पर राजी नहीं होगी. उनका आंदोलन जारी रहेगा. किसान आंदोलन के समर्थन में कई राजनीतिक दल खुलकर केंद्र सरकार के खिलाफ खड़े हो गए हैं. इसी बीच विरोधी दल के कुछ नेता महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे. जहां मुलाकात के दौरान कृषि कानूनों और देश में चल रहे किसान आंदोलन पर अपना पक्ष रखेंगे.

Bharat Bandh: कृषि कानूनों के विरोध में जयपुर में प्रदर्शन, BJP-Congress के कार्यकर्ता आपस में भिड़ें- देखें वीडियो

Nizamuddin Shaikh

कृषि कानूनों के विरोध में जयपुर में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ें

विदेश की खबरें | अमेरिका के कई सांसदों, सिखों ने भारत में प्रदर्शनरत किसानों का समर्थन किया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के कई सांसदों और सिख समुदाय की प्रमुख हस्तियों ने भारत में नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया और उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

विदेश की खबरें | चीन ने नए प्रतिबंधों, ताइवान को हथियारों की बिक्री को लेकर अमेरिका की ओलाचना की

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका की कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से अधिक दबाव वाले तौर तरीकों की है जिससे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए चीन के साथ संबंधों को सुगम करने में जटिलता उत्पन्न हो सकती है।

Bharat Bandh: उत्तर प्रदेश में किसानों से ज्यादा सपा सक्रिय, मल्हौर में रोकी ट्रेन

IANS

नए कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को किसानों के भारत बंद से पहले राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं. उत्तर प्रदेश में किसान तो कहीं पर भी प्रदर्शन करते नहीं दिख रहे हैं जबकि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर दिख रहे हैं.

PM मोदी ने की प्रकाश सिंह बादल से की बात, दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Bhasha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल से बात कर उन्हें उनके 93वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। केंद्र सरकार सरकार द्वारा लाए गए कृषि सुधार कानूनों को किसान विरोधी करार देते हुए बादल इसकी कटु आलोचना करते रहे हैं।

देश की खबरें | भारत बंद: किसानों ने पंजाब और हरियाणा में राजमार्ग अवरुद्ध किये, पेट्रोल पंप बंद

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के दौरान मंगलवार को किसानों ने पंजाब और हरियाणा में अनेक जगहों पर राजमार्गों तथा कई मुख्य रास्तों को अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया।

इक्विटी म्यूचुअल फंड से नवंबर में 12,917 करोड़ रुपये की निकासी, उद्योग का एयूएम 30 लाख करोड़ रु. पर

Bhasha

इक्विटी म्यूचुअल फंड से नवंबर में 12,917 करोड़ रुपये की निकासी हुई है। इसके बावजूद उद्योग के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) 30 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं.

Bharat Band: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी बोले- एमएसपी और मंडी अधिनियम पर मोदी सरकार तैयार

IANS

किसानों और सरकार के बीच बुधवार को छठे दौर की बातचीत होने वाली है. इससे पहले किसानों के आह्वान पर देश भर में चल रहे 'भारत बंद' के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने मंगलवार को घोषणा की कि नरेंद्र मोदी सरकार "एमएसपी और मंडी अधिनियम (एपीएमसी अधिनियम)" के लिए तैयार है.

पैरा एथलेटिक्स कोच गजेंदर COVID-19 पॉजिटिव, हालत स्थिर

Bhasha

पैरा एथलेटिक्स कोच गजेंदर कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं और घर पर पृथकवास में हैं .

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 23 और मरीजों की मौत , 1824 नए मामले

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 23 और लोगों की मौत हो गई तथा 1824 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

देश की खबरें | भारत बंद : देश के कुछ राज्यों में जनजीवन प्रभावित

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान संगठनों के आह्वान पर बुलाए गए ‘भारत बंद’ के समर्थन में मंगलवार को देश के कई हिस्सों में दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे और परिवहन पर असर पड़ा।

देश की खबरें | मानवता सर्वाधिक महत्वपूर्ण है: नवलखा का चश्मा चोरी होने पर अदालत ने कहा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने तलोजा जेल में बंद कार्यकर्ता गौतम नवलखा का चश्मा कथित तौर पर चोरी होने के मामले पर मंगलवार को कहा कि मानवता सबसे महत्वपूर्ण है।

देश की खबरें | भारत बंदः ओडिशा में जनजीवन प्रभावित

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसान संगठनों द्वारा केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए देशव्यापी बंद के दौरान कांग्रेस और वामपंथी दलों के समर्थकों द्वारा सड़कों और रेल पटरियों को अवरुद्ध किए जाने से मंगलवार को ओडिशा में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

देश की खबरें | कोविड-19 के बाद की दुनिया में कुशल कार्यबल के लिहाज से भारत फायदे की स्थिति में: मोदी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के बाद की दुनिया में चुनौतियों से पार पाना और उभरते प्रचलनों से कदमताल करना कारोबार जगत के लिए महत्वपूर्ण होगा। उनके मुताबिक, कुशल कार्यबल की भारी संख्या की वजह से भारत अन्य देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है।

देश की खबरें | इंदौर में नहीं दिखा भारत बंद का ज्यादा असर, सामान्य रहा जन-जीवन

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा मंगलवार को बुलाए गए ‘भारत बंद’ का मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में ज्यादा असर नहीं देखा गया।

देश की खबरें | विपक्षी दलों के नेता कृषि कानूनों पर अपनी चिंता से अवगत कराने के लिए राष्ट्रपति से मिलेंगे : पवार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने के पहले कृषि कानूनों पर चर्चा करेंगे और सामूहिक रुख अपनाएंगे।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 8 लोगों ने 9वीं क्लास की छात्रा से 13 दिनों तक किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Manoj Pandey

देश में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं. देश के हर राज्य में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं. प्रशासन और पुलिस इस तरह की वारदात पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश कर रही है. अक्सर खबरों की सुर्खियों में रेप जैसी घटना नजर आ जाती है. रेप जैसे घिनौने मामलों में भी पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा है. एक ऐसा ही दहला देने वाला मामला फिर से सामने आया है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलरामपुर (Balrampur) जिले के राजपुर थाना (Rajpur Police Thana) क्षेत्र से एक छात्रा के साथ गैंगरेप (Gangrape) घटना सामने आई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. 9वीं क्लास की छात्रा के साथ 8 लोगों ने दुष्कर्म किया. इन 8 दोषियों में से 6 ऐसे लोग हैं जो नाबालिग हैं.

Categories