मुख्य समाचार

26 जून की बड़ी खबरें और अपडेट्स

Deutsche Welle

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.

भारत में किस दस्तावेज से साबित होती है नागरिकता?

Deutsche Welle

भारत के विदेश मंत्रालय का कहना है कि पासपोर्ट से किसी की नागरिकता साबित नहीं होती.

नाटो प्रमुख से खुश लेकिन यूरोपीय साझेदारों से चिढ़े हैं ट्रंप

Deutsche Welle

नीदरलैंड्स के पूर्व प्रधानमंत्री और नाटो के महासचिव मार्क रुटे को डॉनल्ड ट्रंप ने अपना दोस्त बताया है.

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में विनाशकारी जुड़वां भूकंप से भारी तबाही; मृतकों की संख्या 235 हुई, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

Anita Ram

वेनेजुएला में आए लगातार दो शक्तिशाली भूकंपों के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 235 हो गया है. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की. प्रभावित इलाकों में मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है, जबकि लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) रेस्क्यू टीमों के लिए चुनौती बने हुए हैं.

Ram Mandir Donation Dispute: 'शिवसेना द्वारा दान की गई 4 किलो की चांदी की ईंट गायब'- संजय राउत का राम मंदिर ट्रस्ट पर बड़ा आरोप

Anita Ram

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी द्वारा मंदिर निर्माण के लिए दान की गई 4 किलोग्राम वजन की चांदी की ईंट गायब हो गई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और जवाबदेही तय करने की मांग की है.

Panvel Shocker: पनवेल के नांदगांव में मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

Anita Ram

महाराष्ट्र के पनवेल स्थित नांदगांव की एक आंगनवाड़ी का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला एक मासूम बच्ची को जमीन पर पटककर उसके सीने पर पैर रखती और उसे बेरहमी से लात-घूंसों से पीटती नजर आ रही है. इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय अभिभावकों में भारी आक्रोश है और नवी मुंबई पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है.

Orai Swimming Pool Video: स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक के अंडरवियर में घुसा सांप; दोस्तों ने ऐसे बचाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

Anita Ram

उत्तर प्रदेश के उरई से सोशल मीडिया पर एक बेहद ही हैरान और डरा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. यहाँ एक स्विमिंग पूल में नहा रहे युवक के अंडरवियर में अचानक एक सांप घुस गया. युवक के होश उड़ जाने के बाद उसके दोस्तों ने जिस सूझबूझ और शांत दिमाग से उसकी जान बचाई, उसकी इंटरनेट पर खूब तारीफ हो रही है.

Gold Rate Today, June 26, 2026: देश में आज क्या हैं सोने के दाम? दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत बड़े शहरों की नई रेट लिस्ट जारी

Anita Ram

भारत के घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार 26 जून 2026 को सोने की कीमतों में स्थिरता देखी गई है. हफ्ते की शुरुआत में आई बड़ी गिरावट के बाद सोना फिलहाल कुछ हफ्तों के निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है. देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,44,320 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,32,290 प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है.

IND vs IRE, 1st T20I Match Belfast Pitch Report: बेलफास्ट में वैभव सूर्यवंशी की आएगी आंधी या आयरलैंड के गेंदबाज रचेंगे नया इतिहास? पहले टी20 मैच से पहले जानें पिच का हाल

Siddharth Raghuvanshi

भारतीय टीम अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी के साथ नजर आ सकती है. अगर ऐसा होता है तो युवा वैभव सूर्यवंशी बेंच पर नजर आएंगे. चोट के बाद वापसी करने वाले हर्षित राणा भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम अपने प्रमुख बल्लेबाज हैरी टेक्टर और लॉर्कन टकर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

Ketan Agarwal Murder Case: 'अगर मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी उसी किले से नीचे फेंक दो'- केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया की मां की बड़ी मांग (Watch Video)

Anita Ram

पुणे के प्रसिद्ध लोहगढ़ किले में कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है. मुख्य आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल और पिता प्रवीण गोयल ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया है कि यदि उनकी बेटी इस जघन्य अपराध में दोषी पाई जाती है, तो उसे कानूनन सबसे सख्त सजा मिलनी चाहिए.

IND vs IRE 1st T20I Match Preview: बेलफास्ट में टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Siddharth Raghuvanshi

भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं रवि बिश्नोई और हर्षित राणा गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर शानदार फॉर्म में हैं, जबकि जॉर्ज डॉकरेल अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं. भारत और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट स्टेडियम में शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा.

Uttarakhand Tension: चमोली विवाद के बाद उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर भारी तनाव; पुलिस बैरिकेड्स तोड़ राज्य में घुसे निहंग सिख

Anita Ram

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित कुल्हाल चेक पोस्ट पर गुरुवार देर रात भारी तनाव पैदा हो गया। चमोली के कर्णप्रयाग में स्थानीय निवासियों के साथ हुए विवाद के बाद, पंजाब से आ रहे निहंग सिखों के एक समूह ने पुलिस द्वारा लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड्स को तोड़ दिया और उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर गए. इसके बाद देहरादून सहित पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है.

'वेलकम टू द जंगल' मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी के एक्शन और कॉमेडी से सजी ये फिल्म करती है लोटपोट

Team Latestly

यदि आप सिनेमाघर में एक ऐसी फिल्म की तलाश में जा रहे हैं जिसके लिए तेज दिमाग की नहीं, बल्कि हंसते-हंसते पेट मजबूत करने की जरूरत हो, तो 'वेलकम टू द जंगल' आपके लिए ही बनी है. अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने विशाल कलाकारों के साथ पूरा न्याय करती है और दोस्तों व परिवार के साथ देखने के लिए एक परफेक्ट वीकेंड टॉनिक साबित होती है.

IND vs IRE, 1st T20I Match Belfast Weather Update: बेलफास्ट में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले टी20 मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Siddharth Raghuvanshi

भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं रवि बिश्नोई और हर्षित राणा गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर शानदार फॉर्म में हैं, जबकि जॉर्ज डॉकरेल अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं. भारत और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट स्टेडियम में शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा.

Muharram Public Holiday: मुहर्रम पर आज देश के कई राज्यों में स्कूल और बैंक बंद; शेयर बाजार में भी नहीं होगा कामकाज, देखें पूरी लिस्ट

Anita Ram

देश भर में आज यानी 26 जून 2026 को मुहर्रम के पवित्र अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. इसके चलते उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। वहीं, भारतीय शेयर बाजार में भी आज कोई व्यावसायिक कामकाज नहीं होगा.

Ratlam: रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया; करंट लगने से लोगों की मौत, कई झुलसे

Anita Ram

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के हतनारा गांव में गुरुवार देर रात मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहाँ निकाला जा रहा एक ताजिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तार से टकरा गया, जिससे पूरे ढांचे में करंट फैल गया। इस हादसे में लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

How To Watch India National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Live Streaming:यहां जानें आज भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

Siddharth Raghuvanshi

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बेलफास्ट में खेला जाएगा. टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज में विजयी शुरुआत करना होगा, जबकि आयरलैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

Haldwani Shocking: 'तनाव कम करने के लिए चुराता था महिलाओं के कपड़े', हल्द्वानी में विदेश से लौटा छात्र गिरफ्तार; CCTV से खुला राज

Anita Ram

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने रात के अंधेरे में घरों की दीवारें फांदकर महिलाओं के कपड़े चुराने वाले एक पढ़े-लिखे युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पूछताछ में दावा किया है कि वह मानसिक तनाव से जूझ रहा है और कपड़े चुराने से उसे मानसिक शांति मिलती थी. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

Ram Mandir Donation Row: 'बड़े नामों को बचाने के लिए बनी SIT, यह सिर्फ दिखावा'- अयोध्या रवाना होने से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला

Anita Ram

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या के राम मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित चोरी की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल पर गंभीर सवाल उठाए हैं. लखनऊ पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि बिना एफआईआर दर्ज किए एसआईटी का गठन सिर्फ जनता को धोखा देने और बड़े लोगों को बचाने का एक प्रयास है.

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम और अधिकतम वेतन में बढ़ता अंतर बना बड़ा मुद्दा; यूनियनों ने की अनुपात घटाने की मांग

Anita Ram

8वें वेतन आयोग के गठन के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन ढांचे में एक बड़े बदलाव की मांग उठ रही है. कर्मचारी यूनियनों का ध्यान इस बात पर है कि पिछले कुछ वेतन आयोगों के दौरान निचले और शीर्ष स्तर के अधिकारियों के मूल वेतन का अंतर लगातार बढ़ा है. यूनियनों ने इस वेतन अंतर को कम करने के लिए नए आयोग के समक्ष अपनी सिफारिशें रखी हैं.

Categories