Ketan Agarwal Murder Case: 'अगर मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी उसी किले से नीचे फेंक दो'- केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया की मां की बड़ी मांग (Watch Video)

पुणे के प्रसिद्ध लोहगढ़ किले में कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है. मुख्य आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल और पिता प्रवीण गोयल ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया है कि यदि उनकी बेटी इस जघन्य अपराध में दोषी पाई जाती है, तो उसे कानूनन सबसे सख्त सजा मिलनी चाहिए.

केतन अग्रवाल मौत मामला (Photo Credits: X)

Ketan Agarwal Murder Case: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे से सटे लोहगढ़ किले (Lohagad Fort) में 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) की पहाड़ी से नीचे फेंककर की गई कथित हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस मामले में एक बेहद हैरान करने वाला नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है. मामले की मुख्य आरोपी और मृतक की मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) के माता-पिता ने अपनी बेटी से पूरी तरह पल्ला झाड़ते हुए उसके लिए सबसे कड़े कानूनी दंड की मांग की है. मीडिया से बातचीत करते हुए सिया की मां पूजा गोयल ने भावुक और कड़े शब्दों में कहा कि केतन की मौत के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, भले ही वह उनकी अपनी संतान ही क्यों न हो. यह भी पढ़ें: Ketan Agarwal Murder Case: 33 डिग्री गर्मी में पहनी गई हूडी ने खोला कत्ल का राज, ऐसे सुलझी कारोबारी के बेटे की हत्या की गुत्थी

'अगर सिया गुनहगार है, तो उसे भी उसी जगह से नीचे फेंको'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोपी की मां पूजा गोयल ने कहा, "इस पूरे मामले में जो कोई भी दोषी है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. अगर मेरी बेटी सिया इसमें शामिल पाई जाती है, तो उसे भी उसी किले से नीचे फेंक देना चाहिए जहां से हमारे बेटे केतन को फेंका गया था."

इसके साथ ही सिया के पिता प्रवीण गोयल ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि अपराधियों को कानून के तहत सख्त सजा दी जाए. उन्होंने कहा कि उनका परिवार पूरी तरह से पुलिस की जांच के साथ खड़ा है. इस बयान ने सोशल मीडिया पर इस केस को लेकर चल रही चर्चाओं को और तेज कर दिया है.

₹5 करोड़ की भव्य शादी की चल रही थीं तैयारियां

पूजा गोयल ने बताया कि इस अरेंज्ड मैरिज को लेकर दोनों परिवारों के बीच बेहद घनिष्ठ और मधुर संबंध बन चुके थे. केतन के माता-पिता सिया को अपनी बेटी की तरह बहुत प्यार और सम्मान देते थे. शादी की तैयारियां अंतिम दौर में थीं, जिसमें कई प्री-वेडिंग फंक्शन और जन्मदिन समारोह भी हो चुके थे.

उन्होंने खुलासा किया कि शादी के लिए उदयपुर के आलीशान 'अनंता रिसॉर्ट' (Ananta Resort) को बुक किया गया था, जिसका खर्च केवल वेन्यू बुकिंग के लिए ₹3 करोड़ था. इस हाई-प्रोफाइल शादी का कुल अनुमानित बजट ₹5 करोड़ के आसपास था. पूजा के अनुसार, सिया ने कभी भी इस शादी को लेकर अपनी किसी नाखुशी या असंतोष को परिवार के सामने जाहिर नहीं किया था.

'अगर वह दोषी है, तो उसे सबसे कड़ी सज़ा दें'

प्रेमी 'चेतन' के अस्तित्व से परिवार था पूरी तरह अनजान

पुलिस जांच में सामने आए सह-आरोपी और सिया के कथित प्रेमी चेतन चौधरी (Chetan Chaudhary) के बारे में बात करते हुए पूजा गोयल ने साफ किया कि परिवार को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा, "हम चेतन नाम के किसी लड़के को नहीं जानते थे और न ही उसे कभी देखा था. सगाई के बाद से सिया केवल केतन से ही नियमित रूप से बातचीत और वीडियो कॉल करती थी."

पूजा गोयल ने यह भी दावा किया कि लोहगढ़ ट्रेक पर जाने से ठीक एक रात पहले सिया और केतन की वीडियो कॉल पर बात हुई थी, जिसमें सिया ने ट्रेक पर जाने से मना भी किया था, लेकिन केतन की मां के प्रोत्साहन देने पर वह उसके साथ चली गई.

क्या है पूरा मामला और पुलिस की थ्योरी? 

यह दर्दनाक घटना 18 जून 2026 को हुई थी, जब केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले के विंचू काटा रिज से करीब 350 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी. शुरुआत में इसे एक आकस्मिक दुर्घटना (Accidental Fall) माना गया था। हालांकि, पुणे ग्रामीण पुलिस (Pune Rural Police) की गहन जांच और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने के बाद यह एक पूर्व-नियोजित और बर्बर हत्या का मामला निकला.

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है. जांच के अनुसार, सिया सामाजिक बदनामी के डर से सगाई नहीं तोड़ना चाहती थी, बल्कि केतन को रास्ते से हटाना चाहती थी. कॉल डेटा के अनुसार, पिछले छह महीनों में सिया और चेतन के बीच 2004 बार फोन पर बातचीत हुई थी.

इतना ही नहीं, पुलिस ने बताया कि 14 जून को भी सिया ने केतन को खाई में धकेलने का प्रयास किया था, लेकिन तब केतन एक झाड़ी पकड़कर बच गया था, जिसे सिया ने सांप दिखने का बहाना बनाकर टाल दिया था. फिलहाल पुलिस कस्टडी में दोनों आरोपी एक-दूसरे पर हत्या की मुख्य साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड