मुख्य समाचार
Rahul Gandhi Targets PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला; बोले- 'देश के इतिहास में सबसे युवा विरोधी प्रधानमंत्री', नीट पेपर लीक पर साधा निशाना
Anita Ramलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट-यूजी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी को देश के इतिहास का सबसे ‘युवा विरोधी प्रधानमंत्री’ करार देते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.
Kalyan Murder Case: कल्याण में 'दृश्यम' स्टाइल मर्डर; फ्लैट से टपकता रहा पानी, मकान मालिक को महिला का वॉइस मैसेज- 'बाथरूम में बोरी में बांधी है लाश'
Anita Ramमहाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. एक महिला ने अपने प्रेमी की हत्या कर उसके शव को बोरी में भरकर बाथरूम में छिपा दिया. हत्या के सबूत मिटाने के लिए उसने नल खुला छोड़ दिया था, जिससे दो महीने तक पानी टपकता रहा. मकान मालिक को भेजे गए एक वॉइस मैसेज से इस पूरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी.
Muzaffarpur Couple Death Case: मुजफ्फरपुर में शादी के चार महीने बाद नवविवाहित जोड़े के मिले शव, मायके में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी
Anita Ramबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शादी के महज चार महीने बाद एक नवविवाहित जोड़े के शव संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के मायके में फंदे से लटके मिले हैं. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या व आत्महत्या दोनों कोणों से मामले की जांच शुरू कर दी है.
CJP Demands To Centre: कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें; जानें जेपी नड्डा के साथ बैठक में क्या हुआ
Anita Ramदिल्ली में 'चलो संसद' मार्च के बीच केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई. CJP ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा को अपना मांग पत्र सौंपा है, जिसमें सोनम वांगचुक की रिहाई, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की 3 मुख्य मांगें शामिल हैं.
Jantar Mantar Protest: संसद घेराव के दौरान हिंसक हुआ CJP का 'संसद चलो' मार्च; लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए
Anita Ramदिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का 'संसद चलो' मार्च सोमवार को हिंसक हो गया. प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड तोड़े जाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. इस दौरान कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए.
Snake on Car Windshield: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 90 km/h की रफ्तार से दौड़ती कार के कांच पर आ बैठा सांप, चालक की सूझबूझ से बची जान (Watch Video)
Anita Ramमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में जा रही एक कार के विंडशील्ड पर अचानक सांप आ जाने से हड़कंप मच गया. ड्राइवर ने संयम दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे सुरक्षित रोका, जिसके बाद सर्पमित्रों ने बोनट में छिपे सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया.
Bigg Boss Mega Launch: जिओस्टार का बड़ा दांव; 6 भाषाओं में एक साथ शुरू होगा 'बिग बॉस', सौरव गांगुली बने नए होस्ट
Anita Ramआगामी त्योहारी सीजन में जिओस्टार 'बिग बॉस' के इतिहास का सबसे बड़ा विस्तार करने जा रहा है. सितंबर 2026 से हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला में एक साथ छह भाषाओं में बिग बॉस के नए सीजन शुरू होंगे. इस बार भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बांग्ला संस्करण के होस्ट के रूप में इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं.
Santy Sharma YouTube Channel Deleted: सीजेपी पर बयान के बाद रैपर संटी शर्मा का यूट्यूब चैनल डिलीट, बोले- '11 साल की मेहनत और यादें छीन ली गईं'
Anita Ramमध्य प्रदेश के जाने-माने इंडिपेंडेंट रैपर संटी शर्मा का यूट्यूब चैनल स्थायी रूप से हटा दिया गया है. हाल ही में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद यह कार्रवाई सामने आई है, हालांकि यूट्यूब ने चैनल हटाए जाने का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया है.
EPF Auto Transfer: जॉब बदलने के बाद EPF का पैसा खुद क्यों ट्रांसफर नहीं होता? जानें क्या हो सकती है देरी की वजह
Nizamuddin Shaikhनौकरी बदलने के बाद अब पीएफ अकाउंट का पैसा ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाता है. हालांकि, केवाईसी अपडेट न होने या अधूरी जानकारी के कारण ईपीएफ (EPF) ऑटो ट्रांसफर की प्रक्रिया में देरी भी हो सकती है. आइए जानते हैं इस नई सुविधा के नियम और ट्रांसफर रुकने के मुख्य कारण.
19 Minute 34 Second Viral Video: इंटरनेट पर क्यों ट्रेंड कर रहा '19 मिनट 34 सेकंड का वीडियो'? जानें सच और इसे शेयर न करने की कानूनी चेतावनी
Anita Ramइंटरनेट पर "19 मिनट 34 सेकंड" का वायरल वीडियो और उसकी लिंक खोजने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. साइबर विशेषज्ञों और पुलिस प्रशासन ने इसे फर्जी दावों, डीपफेक और साइबर ठगी का जाल करार देते हुए चेतावनी जारी की है. जानें इस ट्रेंड का सच और इसे देखने या फॉरवर्ड करने पर होने वाली कानूनी कार्रवाइयों के बारे में.
UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जुलाई के अंत तक हो सकता है जारी, जानें आगे की चयन प्रक्रिया
Nizamuddin Shaikhउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2026 का परिणाम जुलाई के आखिरी हफ्ते तक घोषित किए जाने की संभावना है.
Abhijeet Dipke Detained: दिल्ली में CJP के 'संसद चलो' मार्च के दौरान भारी हंगामा, पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए
Nizamuddin Shaikhमानसून सत्र की शुरुआत को देखते हुए नई दिल्ली क्षेत्र में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे और संसद के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी. प्रदर्शनकारी सुबह जंतर-मंतर पर एकत्र हुए और वहां से संसद की दिशा में मार्च करने का प्रयास किया.
Fact Check: क्या कानपुर की छात्रा का नीट स्कोर 540 से घटकर 167 हुआ? NTA ने जारी किया आधिकारिक जवाब
Anita Ramराष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कानपुर की नीट-यूजी अभ्यर्थी आर्य सिंह के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपना स्कोर 540 से घटकर 167 होने का आरोप लगाया था. NTA ने आधिकारिक बयान जारी कर सोशल मीडिया पर वायरल ओएमआर शीट को डिजिटल रूप से छेड़छाड़ (एडिटेड) किया हुआ करार दिया है.
Guru Purnima Per Nibandh: गुरु-शिष्य परंपरा का पावन पर्व है गुरु पूर्णिमा, इस निबंध के जरिए अपने गुरुजनों के प्रति व्यक्त करें आदर
Anita Ramसनातन संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी उच्च स्थान दिया गया है, क्योंकि गुरु ही शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के आलोक की ओर ले जाते हैं. भारतीय परंपरा में गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है.
Sarika Salunkhe: मुंबई में एक्ट्रेस सारिका सालुंखे की बहादुरी लाई रंग, छेड़छाड़ के आरोपी को पहुंचाया जेल. मुंबई पुलिस का जताया आभार, लड़कियों से की आवाज उठाने की अपील
Siddharth Raghuvanshiसारिका सालुंखे की यह पहल सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है. कई यूजर्स उनके सराहना कर रहे हैं और इसे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने का एक मजबूत संदेश बता रहे हैं.
MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबई में म्हाडा का 2,640 घरों की लॉटरी का शेड्यूल अगले हफ्ते होगा जारी, 75 हजार से ज्यादा आवेदकों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद
Nizamuddin Shaikhम्हाडा के मुंबई गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास बोर्ड ने 30 मार्च 2026 को मुंबई के विभिन्न इलाकों में स्थित 2,640 फ्लैटों के लिए लॉटरी की घोषणा की थी. योजना के तहत कुल 75,366 आवेदन प्राप्त हुए.
CIDCO Lottery 2026: नवी मुंबई में सिडको के 8,795 घरों की लॉटरी, cidcohomes.com पर ऐसे देखें विजेताओं की लिस्ट
Nizamuddin Shaikhनवी मुंबई में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हजारों परिवारों के लिए बड़ा दिन है. शहर और औद्योगिक विकास निगम (CIDCO) द्वारा दिसंबर 2025 में घोषित आवास योजना का ऑनलाइन कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ (Lottery Draw) सोमवार, 20 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है
Karnataka Accident: डांडेली रिजॉर्ट में झिपलाइन राइड के दौरान हादसा; 40 फीट ऊंचाई से गिरा पर्यटक, गंभीर हालत में इलाज जारी (Video)
Anita Ramकर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डांडेली के एक निजी रिजॉर्ट में बड़ा हादसा हो गया है. झिपलाइन राइड के दौरान सुरक्षा लॉक अचानक खुल जाने से 24 वर्षीय युवक करीब 30 से 40 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है.
Dengue Vaccine: भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को DCGI की मंजूरी मिली, 4 से 60 साल तक के लोगों को लगाई जा सकेगी
Nizamuddin Shaikhड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत की पहली डेंगू वैक्सीन 'QDENGA' (TAK-003) को मंजूरी दे दी है. ताकेडा बायोफार्मास्युटिकल्स द्वारा विकसित यह टीका 4 से 60 वर्ष के लोगों के लिए उपलब्ध होगा और इसके लिए पहले से डेंगू संक्रमण के परीक्षण की आवश्यकता नहीं होगी
Jaipur News: जयपुर के राजापार्क में नशे में धुत कार सवारों का तांडव, जूस सेंटर संचालक पर हमला और कई लोगों को रौंदने की कोशिश, VIDEO वायरल
Nizamuddin Shaikhजयपुर के राजापार्क में बीती रात शराब के नशे में धुत कार सवारों ने जमकर उत्पाद मचाया. बदमाशों ने जूस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला किया और भागते समय कार से कई लोगों को कुचलने की कोशिश की. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहा है.