MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबई में म्हाडा का 2,640 घरों की लॉटरी का शेड्यूल अगले हफ्ते होगा जारी, 75 हजार से ज्यादा आवेदकों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद

म्हाडा के मुंबई गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास बोर्ड ने 30 मार्च 2026 को मुंबई के विभिन्न इलाकों में स्थित 2,640 फ्लैटों के लिए लॉटरी की घोषणा की थी. योजना के तहत कुल 75,366 आवेदन प्राप्त हुए.

(Photo Credis WC)

MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबई में किफायती घर का सपना देख रहे हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है. महाराष्ट्र गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) के मुंबई बोर्ड द्वारा निकाली गई 2,640 घरों की लॉटरी का आधिकारिक शेड्यूल अगले हफ्ते जारी होने की संभावना है. मुंबई बोर्ड के मुख्य अधिकारी मिलिंद बोरिकर ने पुष्टि की है कि लॉटरी निकालने का पूरा कार्यक्रम अगले सप्ताह घोषित कर दिया जाएगा. इससे पिछले तीन महीनों से तारीख का इंतजार कर रहे 75,000 से अधिक आवेदकों की अनिश्चितता समाप्त हो जाएगी.

बार-बार क्यों टली लॉटरी की तारीख?

म्हाडा के मुंबई गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास बोर्ड ने 30 मार्च 2026 को मुंबई के विभिन्न इलाकों में स्थित 2,640 फ्लैटों के लिए लॉटरी की घोषणा की थी. योजना के तहत कुल 75,366 आवेदन प्राप्त हुए.  यह भी पढ़े: MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबईवासियों को म्हाडा का बड़ा तोहफा, 1,221 घरों की कीमतों में 7.5% की कटौती, आवेदन की तारीख भी बढ़ी

प्रारंभिक योजना के अनुसार, कंप्यूटर द्वारा लॉटरी की ड्रॉ प्रक्रिया 15 मई को पूरी की जानी थी. हालांकि, शुरुआती चरण में उम्मीद से कम आवेदन मिलने के कारण आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई और नई तारीख 5 जून तय की गई. बाद में विधान परिषद चुनावों की आचार संहिता लागू होने के कारण इस प्रक्रिया को फिर से टालना पड़ा. जुलाई का आधा महीना बीत जाने के बाद भी कोई स्पष्ट घोषणा न होने से आवेदकों में निराशा बढ़ रही थी.

मुंबई के प्रमुख इलाकों में उपलब्ध हैं घर

इस लॉटरी योजना के तहत मुंबई के कई प्रमुख और प्रीमियम स्थानों पर घर उपलब्ध कराए गए हैं. इनमें शामिल हैं:

विभिन्न आय वर्गों के लिए घरों का आवंटन

लॉटरी में सभी आर्थिक वर्गों के लिए फ्लैट आरक्षित किए गए हैं:

आय वर्ग (Income Category) उपलब्ध फ्लैटों की संख्या
अत्यल्प आय वर्ग (EWS) 145
अल्प आय वर्ग (LIG) 858
मध्यम आय वर्ग (MIG) 798
उच्च आय वर्ग (HIG) 839

विक्रोली में कीमतों में कटौती से मिला बेहतर रुझान

नागरिकों की सुविधा और मांग को देखते हुए, म्हाडा ने निर्माणधीन परियोजनाओं में शामिल कन्नमवार नगर, विक्रोली (पूर्व) के कोड संख्या 538 और 539 के तहत आने वाले 1,221 फ्लैटों की बिक्री कीमत में 7.5 प्रतिशत की कटौती की थी.

बोर्ड के फैसले के मुताबिक, इनमें से 610 फ्लैटों को नए कोड संख्या 538-A और 539-A के तहत विशेष रूप से उच्च आय वर्ग (HIG) के लिए उपलब्ध कराया गया. इस फैसले से HIG श्रेणी के आवेदकों को किफायती दर पर आधुनिक सुविधाओं से लैस घर पाने का मौका मिला और इसे नागरिकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है.

म्हाडा अधिकारियों के अनुसार, संगणकीय ड्रॉ की सटीक तिथि, समय और स्थान से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेब पोर्टल पर अगले हफ्ते जारी कर दी जाएगी.

Share Now