UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जुलाई के अंत तक हो सकता है जारी, जानें आगे की चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2026 का परिणाम जुलाई के आखिरी हफ्ते तक घोषित किए जाने की संभावना है.
UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2026 का परिणाम जुलाई के आखिरी हफ्ते तक घोषित किए जाने की संभावना है. यद्यपि बोर्ड की ओर से अभी तक किसी निश्चित तारीख का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन भर्ती के अगले चरण अगस्त से शुरू होने की जानकारी से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे.
उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के कई महत्वपूर्ण चरणों से गुजरना होगा. यह भी पढ़े: UP Police Constable Results: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी घोषित, uppbpb.gov.in पर चेक करें कट ऑफ और मेरिट लिस्ट
अभिलेखों की जांच (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को चयन के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) के लिए बुलाया जाएगा.
संभावित कार्यक्रम के अनुसार यह प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 के आसपास आयोजित की जा सकती है. इसमें अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच के साथ-साथ लंबाई और सीने की नाप-जोख की जाएगी.
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल जांच
जो उम्मीदवार DV और PST में सफल होंगे, उन्हें अंतिम चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा. इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) शामिल होगी, जिसमें निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होगी.
इसके बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) कराया जाएगा. उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और मेडिकल टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन से लेकर परीक्षा तक का घटनाक्रम
UPPRPB ने इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को ऑफलाइन OMR मोड में कराया था. इसके बाद 20 जून को अनंतिम उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं.
उल्लेखनीय है कि इस भर्ती के लिए अधिसूचना 31 दिसंबर 2025 को जारी हुई थी और 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए थे. आवेदकों को 31 जनवरी से 3 फरवरी 2026 के बीच फॉर्म में संशोधन का अवसर दिया गया था.
32,000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 32,679 रिक्त पदों को भरा जाना है.
इन पदों में सिविल पुलिस (नागरिक पुलिस), प्रोविंशियल आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी (PAC) और जेल वार्डन के पद शामिल हैं.
संभावित कट-ऑफ अंक
रिजल्ट की घोषणा के साथ ही बोर्ड वर्गवार कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा. परीक्षा विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार, 300 अंकों की परीक्षा में विभिन्न श्रेणियों का संभावित कट-ऑफ इस प्रकार रह सकता है:
| वर्ग | संभावित कट-ऑफ (300 में से) |
| सामान्य (General) | 185 - 195 |
| आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) | 180 - 190 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 178 - 188 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 165 - 175 |