बॉलीवुड

लोकसभा चुनाव 2019: उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का हाथ, BJP के दिग्गज नेता को देंगी टक्कर

उर्मिला मातोंडकर को लेकर खबर आ रही है कि वो उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं

लोकसभा चुनाव 2019: उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का हाथ, BJP के दिग्गज नेता को देंगी टक्कर
उर्मिला मातोंडकर और राहुल गांधी (Photo Credits: Twitter)

लोकसभा चुनाव 2019: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) जॉइन कर ली है. उर्मिला ने आज दिल्ली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की जिसके बाद इस पार्टी से जुड़ गईं. बीते दिनों उर्मिला को लेकर कयास लगाया जा रहा था कि वो उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. हालांकि इस खबर को लेकर कन्फर्मेशन आना अभी बाकी है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर उर्मिला और राहुल गांधी की मुलाकात की फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी जॉइन कर ली है."

उर्मिला ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का आभार प्रकट करती हैं कि उन्होंने उनपर विश्वास किया और उन्हें पार्टी में शामिल किया. वो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखती हैं और महज चुनाव के लिए उन्होंने इस पार्टी को जॉइन नहीं किया है. वो इस पार्टी से इसके बाद भी जुड़ी रहेंगी. इसी के साथ उन्होंने पार्टी से जुड़कर समाजसेवा करने की भावना को व्यक्त करते हुए कहा कि वो कड़ी मेहनत करेंगी.

अब सभी के लिए देखना ये है कि कांग्रेस पार्टी उर्मिला को अपनी कौन सी सीट से चुनावी मैदान में उतारती है. वैसे अटकलें तो यही हैं कि यहां उत्तर मुंबई सीट पर वो बीजेपी के गोपाल शेट्टी को कड़ी चुनौती दे सकती हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).