Pushpa 2 Update: Allu Arjun स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग 12 दिसंबर से होगी शुरू, 2024 में इस खास मौके पर रिलीज होगी फिल्म!
अल्लू अर्जुन रसिया में पुष्पा का प्रमोशन करके भारत वापस आ गए हैं और 12 दिसंबर से वे पुष्पा 2 की शूटिंग की तैयारी में हैं.
Pushpa 2 Update: रसिया में पुष्पा का प्रमोशन करने के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इंडिया वापस आ गए हैं और 12 दिसंबर से वे पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू कर रहे हैं. पिंकविला की खबर के मुताबिक बिना कोई ब्रेक लिए 15 दिन तक का टाइट शेड्यूल रहेगा. लंबे वक्त से फैंस को पुष्पा 2 के अपडेट का इंतजार रहा था. अब इंतजार खत्म हो चुका है और फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी सामने आ गई है. Yearender 2022: Kartik Aaryan और Anupam Kher से लेकर इन अभिनेताओं ने दर्शकों का जीता इस साल दिल और बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी
17 दिसंबर को पुष्पा की फर्स्ट एनिवर्सरी है, तो इस खास मौके पर पुष्पा 2 का पोस्टर भी रिलीज होगा. साथ ही पुष्पा 2 की रिलीज रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म गर्मियों की छुट्टी में 2024 में रिलीज होगी. यह खबर निश्चित ही पुष्पा के फैंस के लिए बड़ी खबर है.
#Pushpa2 to release in summer of 2024. Excited as hell!@alluarjun @iamRashmika #AlluArjun𓃵 #Rashmikamandanna #siddharthkannan #sidk pic.twitter.com/1Z7q7vE36S
— Siddharth Kannan (@sidkannan) December 10, 2022
पुष्पा: द राइज 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं. इस फिल्म के बाद से अल्लू अर्जुन के फैंस पूरी दुनिया में बन गए हैं और वे बस पुष्पा 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. Lady Singham: Rohit Shetty ने किया बड़ा ऐलान, Deepika Padukone को लेकर बना रहे हैं ‘लेडी सिंघम’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2022 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

