Allu Arjun Gets Bail: अल्लू अर्जुन को तेलंगाना HC से मिली अंतरिम जमानत, नामपल्ली कोर्ट ने भेजा था 14 दिन की जेल
Allu Arjun | Facebook

Allu Arjun Gets Bail: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. इससे पहले नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था, जिसके बाद अल्लू अर्जुन को चंचलगुडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया था. हालांकि, उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिल गई है. यह मामला 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रमोशन के दौरान मची भगदड़ से जुड़ा है. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा अस्पताल में भर्ती है. पुलिस का आरोप है कि अल्लू अर्जुन ने इस इवेंट की जानकारी प्रशासन को नहीं दी, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हुई.  उन पर आईपीसी की धारा 304 समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। अभिनेता ने इसे रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.

अल्लू अर्जुन को तेलंगाना HC से मिली अंतरिम जमानत