अच्छा दिखना कभी प्राथमिकता नहीं रही : सोनाक्षी सिन्हा
'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि अच्छा दिखना कभी भी उनकी प्राथमिकता नहीं रही.
'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि अच्छा दिखना कभी भी उनकी प्राथमिकता नहीं रही. सोनाक्षी ने शनिवार को मुंबई में भारत के सबसे बड़े हेल्थ शो 'फ्यूचर ऑफ वेलनेस 2018' में संवाददाताओं से यह बात कही.
फिट होने के बारे में सोनाक्षी ने कहा, "मेरी प्राथमिकता अच्छा दिखना नहीं है क्योंकि मैं अपने जीवन में सिर्फ यही (अभिनय) करना नहीं चाहती थी."
View this post on Instagram
उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन के विभिन्न चरणों में फैशन डिजाइनर, मरीन बायोलोजिस्ट और अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती हैं.
उन्होंने कहा, "चूंकि, मैं बहुत-सी चीजें चाहती हूं, इसलिए मेरी प्राथमिकता अच्छा दिखना नहीं है."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2018 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

