VIDEO: संजय दत्त का शॉकिंग खुलासा- नशे में हो गई थी ऐसी हालत, मुंह और नाक से निकलता था खून
देश को नशा मुक्त बनाने के इस अभियान से जुड़ गए हैं. बीते दिनों को उन्होंने युवाओं को बताया कि इसका हमारे शरीर पर कितना बुरा प्रभाव पड़ता है
संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ ही सामाजिक कार्यों के लिए भी एक्टिव हो गए हैं. इन दिनों वो देश में युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं. 'ड्रग फ्री इंडिया' कैंपेन (Drug Free India Campaign) से जुड़े संजय इसके एक कार्यक्रम में पहुंचे जहां मंच पर उनके साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma), वरुण धवन (Varun Dhawan), आयुषमान खुराना (Ayushmann Khurrana) भी मौजूद थे. इस दौरान संजय ने ड्रग्स के साथ अपने बुरे अनुभव को सभी के साथ शेयर किया.
इस अनुभव को शेयर करने के पीछे संजय की मंशा यही थी कि वो सभी को इसके दुष्परिणाम के बारे में सचेत करें. संजय का एक वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिला है जिसमें उन्होंने बताया कि एक दिन सुबह जब वो सोकर उठे तो उन्होंने अपने मैड से कहा कि उन्हें कुछ खाने को दिया जाए. तब मैड ने उन्हें बताया कि वो दो दिन से सो रहे थे. इसके बाद जब उन्होंने अपना चेहरा शीशे में देखा तो उन्हें एहसास हुआ कि वो मौत के बेहद करीब खड़े हैं. उनके कान और नाक से खूब भी बह रहा था. तब उन्होंने अपने पिता सुनील दत्त साहब से मदद मांगी. तब संजय ने प्रण लिया कि वो अब कभी भी नशा नहीं करेंगे.
View this post on Instagram
संजय ने बताया कि इस दौरान उन्हें मानसिक रूप से कई मुश्किलें आईं लेकिन उन्होंने अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत रखा और इससे बाहर आने में सफल भी हुए. गौरतलब है कि उनकी बायोपिक फिल्म 'संजू' में उनके जीवन के इन दृश्यों को बखूबी दिखाया गया है. लेकिन अब खुद संजय ने सभी के सामने आकर ड्रग्स के साथ अपने अनुभव को शेयर किया और इसका उदहारण पेश करके लोगो को इससे दूर ही रहने की सलाह दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2019 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

