ऋषि कपूर अस्पताल से छुट्टी लेकर लौटे मुंबई, फैंस से कहा- चिंता मत करो मैं एंटरटेन करने वापस लौट रहा हूं
वेटरन एक्टर ऋषि कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. प्रदुषण के चलते हुए संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका उपचार किया गया. ऐसे में उनकी पत्नी नीतू सिंह हर समय उनका ख्याल रखने उनके साथ मौजूद थी.
Rishi Kapoor discharged from Hospital: वेटरन एक्टर ऋषि कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. प्रदुषण के चलते हुए संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका उपचार किया गया. ऐसे में उनकी पत्नी नीतू सिंह हर समय उनका ख्याल रखने उनके साथ मौजूद थी. वहीं बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ अपने पिता से मिलने दिल्ली पहुंचे थे. अब खबर आ रही है कि वो अस्पताल से छुट्टी लेकर मुंबई लौट आए हैं.
पीटीआई से हुई बातचीत में ऋषि कपूर ने अपने फैंस को आश्वासन देते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है और उन्हें अस्पताल मामूली सी बात के चलते ले जाया गया था. उन्हें कहा, "मैं अपना एक इन्फेक्शन का इलाज करा रहा हूं बाकी सब ठीक है." ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर दिल्ली अस्पताल में हुए एडमिट, रणबीर और आलिया भी साथ है मौजूद
Dear family,friends,foes and followers. I have been overwhelmed by all your concern about my health.Thank you. I have been filming in Delhi past 18 days and because of the Pollution and my low count of neutrophils, I caught an infection whereby I had to be hospitalized. (1).....
— Rishi Kapoor (@chintskap) February 4, 2020
ऋषि कपूर ने एक ट्वीट लिखते हुए कहा, "प्यारे परिवारवालों, दोस्तों और फॉलोअर्स. मेरे स्वास्थ को लेकर आपकी`चिंता के कारण मैं बेहद आभार महसूस कर रहा हूं. धन्यवाद. मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में शूट कर रहा था और प्रदुषण के कारण मेरे नयूट्रोफिल्स का काउंट काफी कम था. मुझे इन्फेक्शन हुआ था जिसके चलते मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया था."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2020 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

