हो गया खुलासा, इस दिन रिलीज होगा 2.0 का ग्रैंड ट्रेलर
रजनीकांत और अक्षय कुमार की आनेवाली फिल्म '2.0' को लेकर काम जोरों शोरों से चल रहा था और अब इसी बीच इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की घोषणा कर दी गई
रजनीकांत और अक्षय कुमार की भूमिकाओं वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म '2.0' का ट्रेलर तीन नवंबर को जारी होगा. अक्षय ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "तैयार रहें, '2.0' का ट्रेलर तीन नवंबर को आ रहा है."
अक्षय इस फिल्म में एक नकारात्मक सुपर हीरो की भूमिका में होंगे, जिसे एस. शंकर ने निर्देशित किया है. यह साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 2010 में आई 'एंथिरन' का सीक्वल है. 'एंथिरन' को हिंदी में 'रोबोट' के नाम से रिलीज किया गया था.
साल की शुरुआत अपने 51वें जन्मदिन पर अक्षय ने फिल्म में अपने किरदार का पोस्टर अपने प्रशंसकों के लिए जारी किया था.
उन्होंने इसे अपना सर्वाधिक प्रभावशाली किरदार बताया था और कहा था कि यह एक ऐसा किरदार है, जिसके लिए लंबे समय तक उन्हें याद किए जाएगा.
Tags
संबंधित खबरें
E-Passport क्या है? जानें क्या पुराने पासपोर्ट को बदलना है अनिवार्य और क्या हैं इसके बड़े फायदे
Samsung Galaxy S26 Ultra Price In India: सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा का भारत में धकामा, इस दिन हो सकता हैं लॉन्च; जानें अनुमानित कीमत, स्पेसिफिकेशंस और प्रमुख फीचर्स
PMAY 2.0 Installment: सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के 2.09 लाख लाभार्थियों को जारी की राशि, चेक करें पूरी डिटेल्स
PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? जानें किसे मिल सकता है मुफ्त गैस कनेक्शन और कैसे करें आवेदन
\