PM नरेंद्र मोदी को रूस ने दिया सर्वोच्च नागरिक का सम्मान तो लता मंगेशकर ने किया ये ट्वीट!
संयुक्त अरब अमिरात के बाद रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक का सम्मान दिया है
रूस ने अपने सबसे बड़े सम्मान 'सेंट एंड्रयू द अपोस्टल' (St Andrew the Apostle) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को सम्मानित किया है. इससे पहले संयुक्त अरब अमिरात उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक के सम्मान से नवाजा था. अब रूस (Russia) द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद जहां पीएम मोदी को देश और दुनियाभर से बधाई मिल रही है वहीं भारत की स्वर कोकिला कही जानेवाली गायक लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने भी उन्हें खास मैसेज भेजा है और उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी है.
लता मंगेशकर ने ट्विटर पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "नमस्कार नरेन्द्रभाई. रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान- सेंट एंड्रयू अवॉर्ड आप को घोषित हुआ है ये सुनकर मुझे बहुत ख़ुशी हुई,मैं आपका अभिनंदन करती हूँ.आप को चैत्र नवरात्रि और रामनवमी की बहुत शुभकामनाएँ." इसी के साथ लता मंगेशकर ने पीएम मोदी को अपने इस पोस्ट में टैग किया. बधाई के साथ ही लता ने पीएम मोदी को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी.
नमस्कार नरेन्द्रभाई. रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान- सेंट एंड्रयू अवॉर्ड आप को घोषित हुआ है ये सुनकर मुझे बहुत ख़ुशी हुई,मैं आपका अभिनंदन करती हूँ.आप को चैत्र नवरात्रि और रामनवमी की बहुत शुभकामनाएँ.@narendramodi
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) April 13, 2019
लता मंगेशकर के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद कई लोग उन्हें कमेंट करके ये कहने कगे कि उन्हें पीएम मोदी और बीजेपी (BJP) के लिए वोट अपील करना चाहिए.
लता दीदी को मेरा नमस्कार। दीदी अगर आप भारत की जनता से मोदी जी पक्ष में वोट करने की अपील करेंगी तो ये वोट सिर्फ मोदी जी को नहीं भारत को जाएगा
— chowkidarजसवन्त तोमर (@Jaswant66934053) April 13, 2019
हाल ही में लता मंगेशकर ने पीएम मोदी की कविता 'सौगंध मुझे इस मिटटी की' को अपनी आवाज भी दी थी और इस गाने को अपने ट्विटर पर शेयर किया था.
सौगंध मुझे इस मिट्टी की - https://t.co/vUixy4Ch5d
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) March 30, 2019
हृदय की गहराइयों से इस गीत के रूप में निकला आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए प्रेरणास्रोत है। https://t.co/hzLvOK7dpz
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 30, 2019
इसे सुनने के बाद पीएम मोदी ने भी ट्विटर पर उन्हें इसके लिए धन्यवाद कहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2019 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

