बॉलीवुड

Delhi Gang Rape Case: लगातार टल रही दोषियों की फांसी पर भड़के ऋषि कपूर, ट्विटर पर निकाला गुस्सा

निर्भया गैंग रेप मामले में 2 मार्च, सोमवार को दोषियों के खिलाफ जारी डेथ वारंट पर रोक लगा दी गई जिसके चलते उनकी फांसी एक बार फिर टल गई. रोक के आदेश देते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इस मामले को अगली सुनवाई तक स्थगित कर दिया. इस बात को लेकर बॉलीवुड के वेटरन एक्टर ऋषि कपूर ने अपना क्रोध प्रकट किया है.

Delhi Gang Rape Case: लगातार टल रही दोषियों की फांसी पर भड़के ऋषि कपूर, ट्विटर पर निकाला गुस्सा
ऋषि कपूर (Photo Credits: Twitter)

Nirbhaya Gangrape Case: निर्भया गैंग रेप मामले में 2 मार्च, सोमवार को दोषियों के खिलाफ जारी डेथ वारंट (Death Warrant) पर रोक लगा दी गई जिसके चलते उनकी फांसी एक बार फिर टल गई. रोक के आदेश देते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने इस मामले को अगली सुनवाई तक स्थगित कर दिया. इस बात को लेकर देशभर में काफी लोग नाराज हैं और कानून पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. बॉलीवुड के वेटरन एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने भी निर्भया कांड के दोषियों की सजा टाले जाने पर अपना क्रोध प्रकट किया है.

ऋषि ने फिल्म 'दामिनी' के मशहूर डायलॉग को दोहराते हुए ट्विटर पर लिखा, "निर्भया केस. तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख- दामिनी. बेहूदा!"

सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखनेवाले ऋषि कपूर निर्भया मामले में दोषियों की सजा पर लगातर हो रही देरी को लेकर काफी नाराज हैं.

ये भी पढ़ें: निर्भया के दोषियों की फिर टली फांसी, पटियाला हाउस कोर्ट ने डेथ वारंट पर लगाई रोक

इस केस को लेकर निर्भय की मां आशा देवी ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा कि अपने ही दिए हुए फैसले पर अमल करने में इन्हें इतना समय क्यों लग रहा है? हमारी कानून व्यवस्था में जो मुजरिम चाहता है वही होता है और ये हमारे सिस्टम की नाकामयाबी को दर्शाता है. आज सारा समाज और दुनिया देख रही है कि इंसाफ से ज्यादा दोषियों का समर्थन होता है."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).