Kareena Kapoor Khan के लाड़ले तैमूर ने बहन इनाया के साथ मनाया होली का त्योहार, वीडियो आया सामने
इस वीडियो में दोनों की मस्ती देखते ही बन रही है. तैमूर जहां वाईट कलर के कुर्ता में दिखाई दे रहे हैं वहीं इनाया भी जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं.
होली (Holi) का त्योहार आज पूरे देश में मनाया गया. बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी होली का त्योहार परिवार वालों के साथ मनाया. तो वहीं कुछ ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को होली की बधाई दी है. ऐसे में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साहबजादे तैमूर (Taimur) ने भी होली को त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया. तैमूर ने कजिन इनाया के साथ जमकर होली मनाई. जिसका वीडियो अब सामने आया है. जिसमें तैमूर और इनाया एक पूल में होली मनाते दिखाई दे रहे हैं.
इस वीडियो में दोनों की मस्ती देखते ही बन रही है. तैमूर जहां वाईट कलर के कुर्ता में दिखाई दे रहे हैं वहीं इनाया भी जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में ये दोनों एक दूसरे को कलर लगाते दिखाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram
इससे पहले भी करीना ने अपने इंस्टा पर तैमूर की एक फोटो शेयर की. जिसमें वो पूरे जोश के साथ होली मनाते दिखाई दे रहे हैं. कैमरे के सामने पोज देते तैमूर का अंदाज काफी कमाल का है.
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बता करें तो करीना कपूर आने वाले समय आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं. जबकि इसके साथ वो करण जौहर की फिल्म तख्त का भी हिस्सा हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2021 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

