Sonu Sood Supports Farmers Protests: आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में उतरे सोनू सूद, ट्वीट करके कही ये बड़ी बात

उत्तर भारत में चल रहे किसानों आंदोलन ने अब उग्र रूप लेना शुरू कर दिया है. अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रखने के लिए किसान पुरजोर आंदोलन कर रहे हैं जिसकी कई सारे फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं.

सोनू सूद (Photo Credits: Instagram)

Sonu Sood Supports Farmers Protests: उत्तर भारत में चल रहे किसानों आंदोलन ने अब उग्र रूप लेना शुरू कर दिया है. अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रखने के लिए किसान पुरजोर आंदोलन कर रहे हैं जिसकी कई सारे फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं. अब इन किसानों का साथ देते हुए एक्टर सोनू सूद ने भी ट्वीट किया है.

कृषि कानून को लेकर केंद्र प्रस्तावित नए बिल पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए किसानों जमकर आंदोलन कर रहे हैं. सोनू ने इनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, "किसान मेरा भगवान." उनके इस ट्वीट को पढ़ने के बाद उनके फैंस और फॉलोअर्स भी उनकी सराहना कर रहे हैं कि उन्होंने इस मामले में आगे आकर अन्नदाताओं का साथ दिया.

ये भी पढ़ें: Delhi Chalo Protest: दिल्ली बॉर्डर पर किसानों और पुलिस में दंगल, कहीं आंसू गैस के गोले दागे तो कहीं पर हुई झड़प (Watch Video)

हाल ही में हरियाणा के सोनीपत में आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने वॉटर केनन के जरिए कार्रवाई करते हुए उन्हें रोका जिसकी इंटरनेट से लेकर हर जगह कड़ी निंदा की गई. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ने पुलिस के इस एक्शन को शर्मनाक बताया.

उनके अलावा एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने भी ट्विटर पर किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें विरोध जताते का पूरा हक है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड