रविवार, अक्टूबर 18, 2026 लाइव ब्रेकिंग न्यूज़:
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज साफ आसमान के बीच 31°C तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान, हल्की हवाएं भी चलेंगी | South Africa vs Australia, 2nd Test Gqeberha Weather Update: क्या बारिश बनेगी विलेन या रबाडा की वापसी से वापसी करेगी साउथ अफ्रीका? दूसरे टेस्ट से पहले जानें मौसम और पिच का हाल | How And Where To Watch South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 2nd Test Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ |
बॉलीवुड

Sonu Sood vs BMC: एक्टर सोनू सूद ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका

हाई कोर्ट ने गुरवार को अपना फैसला बीएमसी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सोनू सूद की याचिका को ख़ारिज कर दिया. अब ऐसे में सोनू सूद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे.

Sonu Sood vs BMC: एक्टर सोनू सूद ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका
सोनू सूद (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोनू सूद और उनकी पत्नी ने बीएमसी द्वारा भेजे गए अवैध निर्माण के  नोटिस को चुनौती दी. सिविल कोर्ट में राहत नही मिलने के बाद सोनू सूद ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. लेकिन हाई कोर्ट ने गुरवार को अपना फैसला बीएमसी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सोनू सूद की याचिका को ख़ारिज कर दिया. अब ऐसे में सोनू सूद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे.

सोनू सूद पर बीएमसी ने आरोप लगाया की उन्होंने जुहू स्थित इमारत को दो बार अवैध निर्माण कर होटल में तफ्तीश किया. साथ ही बीएमसी ने सोनू सूद के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की थी. सोनू सूद पर आरोप लगाया गया था की अवैध तरीके से पैसे कमाना चाहते हैं. जिसके खिलाफ सोनू सूद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की. सोनू के लॉयर अमोघ सिंह ने बीएमसी के आदेश से इतर कोर्ट से कम से कम 10 दिन का समय मांगा था जिसके बारे में जस्टिस चव्हाण ने कहा, "आपने आने में बहुत समय लगाया. कानून उनकी मदद करता हैं जो मेहनती हैं." यह भी पढ़े: Sonu Sood Mortagages his Property: सोनू सूद ने जरुरतमंदों की खातिर मुंबई में अपनी 8 प्रॉपर्टी को रखा गिरवी

आपको बता दे कि लॉकडाउन के दौरान गरीब और मजदूरों की मदद करने वाले सोनू सूद आज हजारों लोगों के मसीहा बने हुए हैं. वो अपनी इस कोशिश को आगे भी जारी रखे हुए हैं. वो अब लोगों को नौकरी देने और एजुकेशन देने जैसी सराहनीय कार्य में जुटे हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2021 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel