'सुपर डांसर 4' की शूटिंग दोबारा शुरू करने से पहले Shilpa Shetty ने मेकर्स के सामने रखी थी ये बड़ी शर्त?
मीडिया रिपोर्ट की माने तो शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर की टीम से बात करते हुए कहा था कि वो शो में किसी भी विवादित सवाल का जवाब नहीं देंगी और ना ही अपने पर्सनल लाइफ को लेकर किसी भद्दे मजाक का शिकार होना चाहती हैं.
अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा (Raj Kundra) इस समय जेल में बंद है. तो वहीं उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी लाइफ को सामान्य करने में जुटी हुई हैं. इस सिलसिले में शिल्पा ने अपने शो सुपर डांसर चैप्टर 4 (Super Dancer Chapter 4) की शूटिंग एक बार फिर शुरू कर दी है. दरअसल जैसे ही राज कुंद्रा का मामला सामने आया शिल्पा ने अपनी शूटिंग के साथ-साथ सभी से दूरी बना ली थी. लेकिन तीन हफ्तों बाद शिल्पा एक बार फिर सुपर डांसर चैप्टर 4 के मंच पर बतौर जज दिखाई दी. लेकिन सेट पर लौटने से पहले शिल्पा ने मेकर्स के सामने कुछ शर्ते भी रखी थी.
मीडिया रिपोर्ट की माने तो शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर की टीम से बात करते हुए कहा था कि वो शो में किसी भी विवादित सवाल का जवाब नहीं देंगी और ना ही अपने पर्सनल लाइफ को लेकर किसी भद्दे मजाक का शिकार होना चाहती हैं. सो ऐसे में उनके साथ किसी भी तरह का मजाक नहीं किया जाए.
दरअसल मेकर्स शिल्पा को शो में बतौर जज लाना चाहते थे. इसलिए उन्होंने शिल्पा की शर्तों को मानने में जरा भी देरी नहीं की. जिसके बाद एक्ट्रेस एक बार फिर अपने पुराने शो में बतौर जज नजर आई. वैसे आपको बता दें कि जब शिल्पा जब सेट पर पहुंची थी. तो उनका स्वागत है वहां मौजूद ऑडियंस और लोगों ने जोरदार तालियों से किया. जिसे देखकर शिल्पा भावुक हो गई. उन्होंने हाथ जोड़कर सबका नमन किया था. जाहिर है शिल्पा के लिए यह वक्त किसी मुश्किल घड़ी से कम नहीं है. यही कारण है कि शिल्पा सोशल मीडिया पर भी कई बार अपनी तस्वीरें पोस्ट कर भावनाएं व्यक्त करती दिखाई दे रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2021 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

