Raj Kundra की गिरफ्तारी के बाद Shilpa Shetty ने फिर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, लिखा- मैंने गलतियां की लेकिन कोई बात नहीं
इस पोस्ट को शेयर करने के साथ शिल्पा ने लिखा- मैंने गलती की लेकिन कोई बात नहीं. जाहिर है शिल्पा अपने उस माइंड सेट को दिखाने की कोशिश कर रही हैं. जिसमे इंसान गलती करता है लेकिन उससे उसे परेशान नहीं बल्कि सबक लेना चाहिए
अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) एक तरफ जहां जेल में बंद है. वहीं उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने जीवन को सामान्य तौर पर जीने की कोशिश कर रही हैं. वह अपनी लाइफ में पॉजिटिविटी लाने की पुरजोर कोशिश में लगी हुई हैं. ऐसे में शिल्पा अपने भाव को अलग अलग तरीके से सोशल मीडिया के जरिए लोगों के सामने ला रही हैं. शिल्पा शेट्टी ने एक बार फिर पॉजिटिव नोट शेयर किया है. जिसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. शिल्पा ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है गलतियां कर्ज के उस हिस्से की तरह होती हैं, जिन्हें जिंदगी भर चुकाना पड़ता है. बिना गलती के जिंदगी को दिलचस्प नहीं बनाया जा सकता. आशा करनी चाहिए गलतियां खतरनाक ना हो और उससे लोगों को दुख ना हो. लेकिन गलतियां तो गलतियां होती है.
इस पोस्ट में आखिर में लिखा है- मैं गलतियां करूंगी खुद को माफ करूंगी और उससे सीख जाउंगी. इस पोस्ट को शेयर करने के साथ शिल्पा ने लिखा- मैंने गलती की लेकिन कोई बात नहीं. जाहिर है शिल्पा अपने उस माइंड सेट को दिखाने की कोशिश कर रही हैं. जिसमे इंसान गलती करता है लेकिन उससे उसे परेशान नहीं बल्कि सबक लेना चाहिए और जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए.

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने 3 हफ्ते के ब्रेक के बाद अपने रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 के शुरुआत एक बार फिर कर दी है. पिछले सप्ताह ही शो में वो बतौर जज नजर आई. इस दौरान शिल्पा को भावुक होते हुए भी देखा गया. फिलहाल शिल्पा ने बतौर जज अपनी कुर्सी एक बार फिर संभाल ली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2021 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

