आर्यन खान (Photo: Instagram)
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आर्थर रोड जेल से रिहा हो चुके हैं. कल तय समय तक रिहाई मेमो जेल अधिकारीयों तक नहीं पहुंच सका था. जिसके चलते आर्यन खान एक और रात जेल में गुजरानी पड़ी थी. लेकिन ड्रग्स मामले में लंबे समय तक जेल में रहने के बाद अब आर्यन खान को रिहाई मिल चुकी हैं. कुछ ही समय में वो अब अपने घर मन्नत पहुंच जाएंगे. जहां पहले से ही परिवार उनके इंतजार में पलके बिछाए बैठा हैं.
#WATCH महाराष्ट्र: आर्यन खान को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया। आर्यन खान को क्रूज़ ड्रग्स मामले में गिरफ़्तार किया गया था। pic.twitter.com/I8uEZdu0sd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2021












QuickLY