Video: कैंसर को लेकर Sanjay Dutt ने कह दी ऐसी बात, लोग बजाने लगे तालियां
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने बीते रविवार को अपनी आगामी मेगा प्रोजेक्ट 'केजीएफ चैप्टर 2'(KGF Chapter 2) का ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अपनी कैंसर की जंग को लेकर बात की.
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने बीते रविवार को अपनी आगामी मेगा प्रोजेक्ट 'केजीएफ चैप्टर 2'(KGF Chapter 2) का ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अपनी कैंसर की जंग को लेकर बात की. इस दौरान अभिनेता ने कहा, "मेरे लिए कैंसर जुखाम की तरह है. मैंने ठान लिया था और ऐसी मानसिकता बना की थी कि मुझे कैंसर नहीं हैं और इस तरह से मैं उसे हरा सका.
मेरी सेहत को ध्यान में रखते हुए निर्देशक प्रशांत नील और अभिनेता यश ने मुझसे कहा कि हम ग्रीन स्क्रीन पर फिल्म के अहम सीन्स को शूट कर लेंगे.लेकिन मैंने कहा कि नहीं,मुझे असली लोकेशन पर जलते टायर और इस तरह के असली वातारण में इसके एक्शन सीन्स को शूट करना है."
'केजीएफ' के लिए रखी ये शर्त!
संजय ने आगे बात करते हुए कहा कि, "मैंने प्रशांत और यश से कहा कि अगर ग्रीन स्क्रीन पर शूट करवाओगे तो मैं ये फिल्म नहीं करूंगा. मैं फिल्म की टीम ला शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे लिए इस फिल्म को कर पाना मुमकिन बनाया. इसी के साथ सभी फैंस ने इतनी दुआएं मांगी थी कि कैंसर को तो हारना ही था."
Tags
संबंधित खबरें
'अश्लीलता की हदें पार': नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना भारत में बैन, विवाद के बाद यूट्यूब से भी हटाया गया
'Dhurandhar 2': रणवीर सिंह की फिल्म में होगा यामी गौतम का धमाका, अस्पताल के 'क्रिटिकल सीन' में निभाएंगी अहम भूमिका
HPV Vaccine Drive Launched in Rajasthan: राजस्थान में HPV वैक्सीन अभियान की शुरुआत, PM मोदी ने अजमेर से टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ; VIDEO
Khachandra Singh Dies: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का निधन; कैंसर से लंबी जंग के बाद 52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
\