Sanjay Dutt: पत्नी मान्यता दत्त के साथ दुबई जा रहे संजय दत्त को एयरलाइन स्टाफ ने दिया ये खास तोहफा, देखें Photo

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त बीते दिनों अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. बताया जा रहा है कि संजय दुबई जा रहे हैं और ऐसे में यहां वो अपने नए क्लीन शेव लुक में नजर आए थे. संजय दत्त लंग कैंसर से पीड़ित हैं और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी ये बीमारी तीसरे स्टेज पर है.

संजय दत्त और मान्यता दत्त (Photo Credits: Instagram)

Sanjay Dutt: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त बीते दिनों अपनी पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) के साथ मुंबई  एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. बताया जा रहा है कि संजय दुबई (Dubai) जा रहे हैं और ऐसे में यहां वो अपने नए क्लीन शेव लुक में नजर आए थे. संजय दत्त लंग कैंसर (Lung Cancer) से पीड़ित हैं और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी ये बीमारी तीसरे स्टेज पर है. इस बात को लेकर संजय दत्त के लाखों फैंस और तमाम चाहनेवाले चिंतित हैं. संजय दत्त जिस एयरलाइन्स से यात्रा कर रहे थे उसके कर्मचारियों ने भी उनके प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी यात्रा के दौरान उन्हें अपनी और से एक खास तोहफा दिया.

मान्यता दत्त द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई फोटो में देखा गया कि संजय दत्त को बेहद स्पेशल कॉफी सर्व की गई है. इसकी खास बात ये है कि इसमें संजय दत्त की फोटो बनी हुई है जो की बेहद आकर्षक भी लग रही है.

मान्यता दत्त द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई फोटो (Photo Credits: Instagram)

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त अपने बेटे शहरान दत्त और इकरा दत्त से मिलने दुबई जा रहे हैं और 8-10 दिनों के बाद वापस भारत लौट आएंगे. वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संजय अपने कैंसर ट्रीटमेंट के लिए दुबई जा रहे हैं. ऐसे में उनकी दुबई यात्रा की असली वजह की पुष्टि नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt Spotted At Airport: बच्चों से मिलने दुबई पहुंचे संजय दत्त और मान्यता? कैंसर का करा रहें है इलाज

आपको बता दें कि लंग कैंसर की खबर मिलने के बाद संजय मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपना ट्रीटमेंट करा रहे हैं. उन्हें अक्सर अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बहन प्रिया दत्त के साथ अस्पताल आते-जाते समय स्पॉट भी किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Flydubai Hero Pilot: दुबई-इजराइल फ्लाइट में चाकू लगने के बाद भी लड़े भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार; पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया 'हीरो', बचीं 174 जिंदगियां

Mid-Air Crisis: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भिड़े दोनों पायलट; 2 मिनट में 17,400 फीट नीचे आया विमान, हाईजैक अलर्ट के बीच सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड