Ranbir Kapoor-Alia Bhatt आज करेंगे सगाई? बड़े पिता रणधीर कपूर ने ये कहकर अटकलों पर लगाया विराम
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर बीते कुछ दिनों से चर्चा की जा रही है कि ये कपल आज जयपुर में सगाई करने जा रहा है. बीते दिनों सोशल मीडिया पर फोटोज देखने को मिली थी जिसमें कपूर और भट्ट परिवार के सदस्य जयपुर के लिए रवाना होते नजर आए थे.
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर बीते कुछ दिनों से चर्चा की जा रही है कि ये कपल आज जयपुर में सगाई करने जा रहा है. बीते दिनों सोशल मीडिया पर फोटोज देखने को मिली थी जिसमें कपूर और भट्ट परिवार के सदस्य जयपुर के लिए रवाना होते नजर आए थे. इसी के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी जयपुर पहुंचे हुए हैं. सोशल मीडिया पर फोटोज आने के बाद फैंस ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि कहीं रणबीर और आलिया सगाई करने तो नहीं जा रहे.
अब रणबीर के बड़े पिता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए बताया कि उनका परिवार जयपुर में वेकेशन मनाने गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में उन्होंने कहा, "ये सच नहीं है. अगर रणबीर और आलिया आज सगाई करने वाले होते तो मेरा परिवार भी और मैं भी वहीं उनके साथ होता. रणबीर, आलिया और नीतू वहां छुट्टियां मनाने गए हैं ताकि वो मिलकर नए साल का जश्न मना सकें. उनकी सगाई की खबर गलत है."
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर फोटोज भी देखने को मिली है जिसमें रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और उनका परिवार एक साथ मिलकर एन्जॉय करता नजर आया. दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने इस बात को स्वीकार किया कि अगर महामारी न होती तो शायद वो शादी कर चुके होते.
इसी के बाद से रणबीर और आलिया एक बार फिर मीडिया में चर्चा का विषय बन गए और इसी दौरानइन दिनों के ही परिवार वालों को एक साथ जयपुर के लिए रवाना होता देख लोगों के मन में इनकी सगाई और शादी का सवाल आना भी लाजमी था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

