प्रियंका चोपड़ा कब बनेंगी मां? निक जोनस ने खुद किया खुलासा
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) पिछले साल दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंध गए थे. बीच में प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की अफवाहों ने जोर पकड़ा था लेकिन उनकी मां ने इन रिपोर्ट्स का खंडन किया था.
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) पिछले साल दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंध गए थे. बीच में प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की अफवाहों ने जोर पकड़ा था लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा ने इन रिपोर्ट्स का खंडन किया था. अब निक जोनस ने इस बारे में बयान दिया है. डेलीमेल की खबर के अनुसार निक जोनस से पूछा गया था कि कब वह और प्रियंका अपने परिवार को बढ़ाने की सोच रहे हैं. निक जोनस ने कम शब्दों में ही इस सवाल का जवाब दे दिया.
निक ने कहा कि, "हम अपना समय ले रहे हैं." अब जो फैन्स प्रियंका और निक से खुशखबरी की उम्मीद कर रहे थे, लगता है उन्हें अभी काफी इंतजार करन पड़ेगा क्योंकि प्रियंका-निक अभी किसी जल्दी में नहीं है.
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा जाएगा. फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे सितारें भी अहम भूमिका में है. शोनाली बोस इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं. प्रियंका की शादी से पहले ही इस फिल्म को दिल्ली में फिल्माया जा रहा था. 11 अक्टूबर, 2019 को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2019 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

