प्रस्थानम एक्टर सत्यजीत दुबे की मां को हुआ कोरोना वायरस, मुंबई के नानावटी अस्पताल में हैं भर्ती
बॉलीवुड एक्टर सत्यजीत दुबे की मां कोरोना वायरस से पीड़ित हैं जिसके चलते वो और उनका परिवार काफी चिंतित है. सत्यजीत ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है. उन्होंने लिखा, "बीते कुछ दिन मेरी मां, बहन और मेरे लिए थोड़ा कठिन रहे हैं क्योंकि हमारी देश की रीढ़ की हड्डी, हमारे देश के मजदूर इससे भी बदतर परिस्थिति से गुजर रहे हैं."
- Read in
- English
बॉलीवुड एक्टर सत्यजीत दुबे (Satyajeet Dubey) की मां कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित हैं जिसके चलते वो और उनका परिवार काफी चिंतित है. सत्यजीत ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है. उन्होंने लिखा, "बीते कुछ दिन मेरी मां, बहन और मेरे लिए थोड़ा कठिन रहे हैं क्योंकि हमारी देश की रीढ़ की हड्डी, हमारे देश के मजदूर इससे भी बदतर परिस्थिति से गुजर रहे हैं."
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं है. पहले माइग्रेन अटैक शुरू हुआ जिसके बाद तेज बुखार और बदन दर्द. हमने उनका कोविड-19 टेस्ट कराया और वो पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है और मुझे यकीन है कि वी जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौट आएंगी. मैं और मेरी बहन घर में आइसोलेशन में हैं और अब तक हम में कोई लक्षण नहीं मिले हैं."
View this post on Instagram
अंत में उन्होंने कहा, "मैं अपने सभी दोस्त, पड़ोसी और महानगरपालिका, बहादुर कोरोना वॉरियर और डॉक्टरों को धन्यवाद कहना चाहूंगा. उनका प्रेम और समार्थन अटूट रहा है." ये भी पढ़ें: गायिका कनिका कपूर ने COVID-19 संक्रमित लोगों की मदद करने की जताई इच्छा, अपना प्लाज्मा दान करने की पेशकश की
बॉलीवुड में सिंगर कनिका कपूर, एक्टर फ्रेद्दी दारूवाला के पिता, जोया मोरानी, उनके पिता करीम मोरानी और बहन शजा मोरानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई जा चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

