Saina Official Trailer: मोटिवेशन और जोश से भरा है Parineeti Chopra स्टारर 'सायना' का ट्रेलर, देखें ये दमदार Video
परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'सायना' का ट्रेलर आज मेकर्स ने इंटरनेट पर जारी कर दिया है. यकीनन ये परिणीति की इन मुश्किल फिल्मों में से एक है जिसके लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग और तैयारी करनी पड़ी है.
Saina Official Trailer Video: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म 'सायना' का ट्रेलर आज मेकर्स ने इंटरनेट पर जारी कर दिया है. यकीनन ये परिणीति की इन मुश्किल फिल्मों में से एक है जिसके लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग और तैयारी करनी पड़ी है. फिल्म के इस को देखकर लगता है कि वो इस कहानी में बखूभी जच रही हैं और अपने किरदार के साथ न्याय करती नजर आ रही हैं.
परिणीति ने की इस फिल्म में ट्रेलर के शुरुआती आती सीन्स में दिखाया गया है किस तरह से किस तरह से मशहूर बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल बनने में उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. 2 मिनट 48 सेकंड के इस ट्रेलर में 'सायना' बनी परिणीति का अंदाज काफी दिलचस्प है. उन्हीं की तरह बोलचाल और लुक्स में ढली एक्ट्रेस का ये अंदाज भी काफी आकर्षक है.
देखें फिल्म का ये ऑफिशियल ट्रेलर:
फिल्म में मानव कौल उनके कोच के किरदार में नजर आ रहे हैं. इसी के साथ ट्रेलर में दिखाया गया है कि तरह से उनके माता-पिता भी उनकी सफलता में उन्हें मदद करते हैं. ये फिल्म न सिर्फ बैडमिंटन प्लेयर की कहानी को दर्शाती है बल्कि एक महिला खिलाड़ी के संघर्ष को भी बयां करती हैं.
बता दें कि सायना नेहवाल पहली भारतीय बैडमिंटन प्लेयर हैं जिन्होंने ओलिंपिक मैडल जीता है. इस फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है जिन्होंने इससे पहले 'स्टेनली का डब्बा' और 'हवा हवाई' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है.
बता दें कि परिणीति ने इस फिल्म में अपने किरदार में ढलने के लिए बैडमिंटन की कड़ी ट्रेनिंग भी ली. इसी के साथ एक एथलिट की तरह ही उन्होंने अपने फिजिकल फिटनेस से लेकर अपने एक्सप्रेशन्स पर भी काफी काम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2021 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

