Meera Chopra ने उठाया बड़ा सवाल, पूछा- अगर सीबीडी ऑयल अवैध है, तो यह ऑनलाइन कैसे मौजूद है?
अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने सवाल उठाया है कि अगर भारत में कैनाबिस ऑयल या सीबीडी ऑयल अवैध है, तो ऑनलाइन इसकी बिक्री खुलेआम कैसे हो रही है. बुधवार शाम को मीरा ने ट्वीट कर कहा कि सीबीडी ऑयल की खरीददारी इंटरनेट पर की जा सकती है और उन्होंने किसी शॉपिंग वेबसाइट पर इसकी उपलब्धता देखी है.
Meera Chopra: अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने सवाल उठाया है कि अगर भारत में कैनाबिस ऑयल या सीबीडी ऑयल अवैध है, तो ऑनलाइन इसकी बिक्री खुलेआम कैसे हो रही है. बुधवार शाम को मीरा ने ट्वीट कर कहा कि सीबीडी ऑयल की खरीददारी इंटरनेट पर की जा सकती है और उन्होंने किसी शॉपिंग वेबसाइट पर इसकी उपलब्धता देखी है.
मीरा ने अपने सत्यापित अकांउट से ट्वीट करते हुए लिखा, "बस यूं ही पूछ रही हूं अगर सीबीडी ऑयल अवैध है, तो ऑनलाइन इसकी बिक्री कैसे हो रही है. मैंने एमेजॉन पर भी इसे मौजूद पाया है. अगर यह अवैध या गैरकानूनी है, तो फिर कोई नियम क्यों नहीं है? हैशटैगसीबीडीऑयल."
Just asking, how is cbd oil freely available online if its illegal. I checked its avaialble on amazon too. Why no regulation if its illegal? #cbdoil https://t.co/F924FhNZSW
— meera chopra (@MeerraChopra) September 23, 2020
मीरा ने यह सवाल उस वक्त उठाया है, जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल की जांच की जा रही है और जिसके मद्देनजर अब तक बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी कलाकारों के नामों का पर्दाफाश हो चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 11:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

