Punjab Drugs Case: पंजाब के हथियार-ड्रग्स तस्करी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, हेरोइन और पिस्टल बरामद
पंजाब पुलिस ने एक इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हथियार और नार्को-हवाला नेटवर्क से जुड़े तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की तस्करी कर पंजाब के बॉर्डर इलाकों में सक्रिय था.
अमृतसर, 4 सितंबर : पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने एक इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन (Intelligence-Based Operations) में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हथियार और नार्को-हवाला नेटवर्क से जुड़े तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की तस्करी कर पंजाब के बॉर्डर इलाकों में सक्रिय था.
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "एक खुफिया सूचना के आधार पर, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संगठित हथियार और नार्को-हवाला नेटवर्क में शामिल तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की तस्करी कर रहा था और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था." यह भी पढ़ें : ‘देश के इतिहास में पहली बार किसानों पर लगा टैक्स’, जीएसटी सुधार को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का वार
डीजीपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत सिंह और गुरपाल सिंह, जो पहले मलेशिया गए थे, सीमा पार तस्करों से जुड़े हैं. उनके खुलासे पर, पुलिस ने 2.02 किलोग्राम हेरोइन और दो .30 बोर पिस्तौल बरामद कीं. उनके सहयोगी रणजोध सिंह को भी दो पिस्तौल और ₹3.5 लाख की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसे हवाला के जरिए भेजा जाना था. आरोपियों के पास से 2.02 किलोग्राम हेरोइन, 4 पिस्तौल (1 ग्लॉक 9एमएम सहित) और 3.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई.
डीजीपी ने आगे कहा, "थाना गेट हकीमां में मामला दर्ज किया गया है और पूरी सांठगांठ का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है. पंजाब पुलिस ने पंजाब की सुरक्षा के लिए नार्को-आतंकवाद और संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है." इससे पहले, पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हो रही हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. आरोपी की पहचान गुरु की वडाली, छेहरटा निवासी अमित सिंह के रूप में हुई. डीजीपी ने 26 अगस्त को इस कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से पांच ग्लॉक पिस्टल, चार मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2025 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

