बॉलीवुड

Love Aaj Kal Trailer: सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने जमकर दिए किसिंग सीन्स, फिल्म से ज्यादा दोनों के Bold केमिस्ट्री की चर्चा

फिल्म में सारा और कार्तिक के अलावा एक्ट्रेस आरुशी शर्मा और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका में हैं. ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Love Aaj Kal Trailer: सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने जमकर दिए किसिंग सीन्स, फिल्म से ज्यादा दोनों के Bold केमिस्ट्री की चर्चा
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन (Image Credit: YouTube)

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म लव आज कल (Love Aaj Kal) की चर्चा एक लंबे समय से चल रही थी. क्योंकि इसी फिल्म के चलते सारा और कार्तिक रियल लाइफ में भी एक दूसरे के करीब आ गए. इसलिए इस फिल्म का इंतजार हर किसी को बेसब्री से है. ऐसे में जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो हर कोई फिल्म से ज्यादा सारा और कार्तिक की जोड़ी के बारे में बातें करता नजर आया. क्योंकि फिल्म में दोनों ने ना केवल बोल्ड सीन्स दिए हैं बल्कि खूब किस भी किया है.

फिल्म के ट्रेलर में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल ही रही है. कार्तिक और सारा ने बिंदास होकर कई बोल्ड और किसिंग सीन्स दिए हैं. आप भी देखिए इस ट्रेलर में कैसे दोनों  बोल्ड केमिस्ट्री दिखा रहे हैं.

वैसे बीच में खबर आई कि फिल्म की शूटिंग खत्म के कुछ समय बाद सारा आलिया खान और कार्तिक आर्यन के बीच का रिश्ता भी खत्म हो गया. लेकिन पिछले कुछ दिनों से ये दोबारा एक साथ नजर आ रहे हैं.

फिल्म में सारा और कार्तिक के अलावा एक्ट्रेस आरुशी शर्मा और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी को अलग दशक में सेट किया गया है. फिल्म के ट्रेलर में दर्शाया गया है कि किस तरह से 1990 में लव रिलेशनशिप्स हुआ करते थे और 2020 में अब ये कितना बदल गए हैं. इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने किया है और ये 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) के मौके और रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2020 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).