बॉलीवुड

Kangana Ranaut का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर खुश हुए Hrithik Roshan और Mamata Banerjee? लोगों ने Memes बनाकर उड़ाई खिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के अकाउंट को आज ट्विटर ने पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया है. एक्ट्रेस के ट्विटर अकाउंट पर पहुंचने पर वहां एक मैसेज नोट देखने को मिला जिसमें लिखा हुआ था कि इस ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है.

Kangana Ranaut का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर खुश हुए Hrithik Roshan और Mamata Banerjee? लोगों ने Memes बनाकर उड़ाई खिल्ली
ऋतिक रोशन, कंगना रनौत और ममता बनर्जी (Photo Credits: Facebook/Twitter)

Kangana Ranaut Twitter Account Suspended Permanently: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के अकाउंट को आज ट्विटर ने पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया है. एक्ट्रेस के ट्विटर अकाउंट पर पहुंचने पर वहां एक मैसेज नोट देखने को मिला जिसमें लिखा हुआ था कि इस ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है. ट्विटर ने हमेशा से अराजकता और हिंसा भड़काने वाले ट्वीट्स और कंटेंट पर कार्रवाई की है.

कंगना के ट्वीट्स में लिखे शब्द, फोटोज और वीडियो अक्सर नया विवाद छेड़ते नजर आए हैं. ऐसे में अब ट्विटर ने उनके अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कर दिया है. कंगना के वेरीफाइड हैंडल के ब्लॉक किये जाने की खबर सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग दू गुटों मे बट गए हैं. एक तरफ जहां कंगना के ट्विटर अकाउंट को वापस लाने के लिए लोग ट्वीट कर रहे हैं वहीं कई लोगों इस बात का जश्न मना रहे हैं कि विवादित ट्वीट्स करने वाली कंगना के अकाउंट पर ताला लग गया.

लोगों ने कई सारे कॉमिक मीम बनाकर कंगना की खिल्ली उड़ाई. इन ट्वीट्स पर डालें एक नजर: 

ऋतिक रोशन और ममता बनर्जी हुए खुश

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut’s Twitter Account Suspended: कंगना रनौत के अकाउंट को ट्विटर ने किया सस्पेंड!

जैक और उसकी टीम ने किया

कंगना का हाल

बेशर्म कंगना!

आखिर वो दिन आ गया

लोगों ने इसी तरह से कई सारे ट्वीट्स करके कंगना का जमकर मजाक उड़ाया. ट्विटर पर एक तबके का कहना है कि कंगना अपनी बातों में सच्चाई ढालकर शब्दों का इस्तेमाल करती हैं और ये बात सभी को चुभती है. वहीं दूसरे तबके का कहना है कि कंगना अपने विवादित बयानों से अक्सर लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2021 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).