IPL 2021: KKR की हार के बाद Shah Rukh Khan ने ट्वीट करके फैंस से मांगी माफी

इस हार के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ट्वीट करके केकेआर के तमाम फैंस से माफी मांगी. टीम की खराब परफॉरमेंस पर ट्वीट करते हुए शाहरुख ने लिखा कि निराशाजनक प्रदर्शन. केकेआर के सभी फैंस से माफी मांगता हूं.

शाहरुख खान (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. महज 152 रनों पर सिमटने के बाद भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने कोलकाता नाईट राइडर की टीम को 10 रनों से हरा दिया. मुंबई की इस जीत में सबसे अहम रोल उनके गेंदबाजों ने निभाया. इस मैच की शुरुआत से कोलकाता ने मुंबई पर पकड़ बनाए रखी थी. टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 31 रनों की जरूरत थी और उनके पास 6 विकेट भी मौजूद थे. लेकिन इस स्टेज से मुंबई ने गेंदबाजों की मदद से बाजी पलट दी और केकेआर को 10 रनों से हार झेलनी पड़ी.

इस हार के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ट्वीट करके केकेआर के तमाम फैंस से माफी मांगी. टीम की खराब परफॉरमेंस पर ट्वीट करते हुए शाहरुख ने लिखा कि निराशाजनक प्रदर्शन. केकेआर के सभी फैंस से माफी मांगता हूं.

जाहिर है शाहरुख खान का दिल भी इस हार के बाद टूट गया होगा. आखिरकार इतना आसान मैच टीम ने जो गंवा दिया. मुंबई की जीत में अहम किरदार राहुल चाहर ने निभाया उन्होंने 4 ओवर में 27 रन 4 विकेट) लिया जबकि ट्रेंट बोल्ट (4 ओवर 27 रन दो विकेट), जसप्रीत बुमराह (4 ओवर 28 रन) और क्रूणाल पांड्या (4 ओवर 13 रन 1 विकेट) का शानदार योगदान रहा. इन सबने 20 ओवर में सात विकेट पर 142 रनों पर ही रोक दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड