बॉलीवुड

मेरिल स्ट्रीप और गल गडोट जैसे हीरोइनों संग Kangan Ranaut ने की खुद की तुलना, यूजर्स ने जमकर उड़ाया मजाक

कंगना रनौत ने अपने ट्विटर पर अपनी फिल्म धाकड़ और थलाइवी की फोटो शेयर की है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि जिस तरह की रेंज मैं एक परफॉर्मर के तौर दिखाती हूं. वैसा इस ब्रह्मांड में किसी एक्ट्रेस के पास नहीं है.

मेरिल स्ट्रीप और गल गडोट जैसे हीरोइनों संग Kangan Ranaut ने की खुद की तुलना, यूजर्स ने जमकर उड़ाया मजाक
कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बेशक एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं. लेकिन जो अपने मुंह से खुद की तारीफ़ करता है लोग उसे मुंह मियां मिट्ठू कहते हैं. ऐसा ही कुछ कंगना रनौत के मामले में भी देखने को मिल रहा है. क्योंकि कंगना अब खुद को ब्रह्मांड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक बता रही हैं. दरअसल कंगना रनौत ने एक ट्वीट अपने आप को अमेरिका की एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप और इजराइली एक्टर्स गल गडोट संग तुलना की है. कंगना रनौत का ये ट्वीट देखने के बाद अब तमाम लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल कंगना रनौत ने अपने ट्विटर पर अपनी फिल्म धाकड़ और थलाइवी की फोटो शेयर की है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि जिस तरह की रेंज मैं एक परफॉर्मर के तौर दिखाती हूं. वैसा इस ब्रह्मांड में किसी एक्ट्रेस के पास नहीं है. मेरे पास रॉ टैलेंट है मेरिल स्ट्रीप (Meryl Streep) जैसा जबकि मैं गल गडोट (Gal Gadot) जैसा एक्शन कर सकती हूं और ग्लैमर भी दिखा सकती हूं.

कंगना का ये ट्वीट देखने के बाद तमाम यूजर्स उन्हें मुंह मियां मिट्ठू कहकर ट्रोल कर रहें हैं.

आपको बता दे कि कंगना रनौत पिछले कुछ समय किसान आंदोलन पर ट्वीट कर रही हैं. जिसे लेकर भी वो लोगों के निशाने पर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).