धर्म

23 December 2024 Rashifal: आज के दिन जन्मदिन मनाने वालों की राशि, शुभ रंग और अंक के साथ ही उपाय

23 दिसम्बर 2024 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत

23 December 2024 Rashifal: आज के दिन जन्मदिन मनाने वालों की राशि, शुभ रंग और अंक के साथ ही उपाय

भारत में कई लोग अपने ग्रह और नक्षत्र पर विशवास करते हैं. वे सुबह उठ कर राशिफल जरुर देखते है और वैसे ही अपने दिन का नियोजन करते हैं. आज 23 दिसंबर सोमवार का दिन है. अंग्रेजी राशी के अनुसार आज के दिन पैदा होने वाले लोग मकर राशि के होते हैं. आज के दिन जन्मे लोग प्रतिभावान होते हैं. ये लोग घुमने फिरने में माहिर होते हैं. इन्हें अपनी ज़िन्दगी का हर एक पल एन्जॉय करना पसंद है. ये लोग प्यार के मामले में सच्चे होते हैं.

23 दिसम्बर 2024 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है यानि आज का राशिफल-

मेष - ज्ञान- विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी होगा. प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा. धर्म- कर्म के प्रति रूचि जागृत होगी. व्यापार में स्थिति अची रहेगी.

शुभांक- 9

शुभ रंग: लाल

वृष- कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. लेन-देन में आ रही बाधा दूर होगी. परिवार जानो का सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

शुभांक- 8

शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन- मनोरथ सिद्ध होंगे. बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता रहेगा. लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे. धार्मिक कार्य में मन लगेगा.

शुभांक- 9

शुभ रंग: नीला

कर्क- स्वास्थ्य में ताजगी बनने से नई उर्जा का संचार होगा. नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी.शुभ कार्यो का लाभदायक परिणाम होगा. जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा.

शुभांक- 8

शुभ रंग: सफ़ेद

सिंह- सुनियोजित तरीके से कार्य आरम्भ करे, सफल होंग. पुराने मित्रो का समागम होगा. धर्म के प्रति रुच जागृत होगी. रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है.

शुभांक- 5

शुभ रंग: आसमानी

कन्या- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी. दूसरो के प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दें. व्यापार में आ रही बाधा दूर होगी.

शुभांक - 4

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

तुला- किसी से वाद- विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा. जल्दबाजी में कोई भूल न करें. समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है.

शुभांक- 2

शुभ रंग: आसमानी

वृश्चिक- शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करे. आलस बनी रहेगी. कार्यसिद्ध होने में देर लगेगी. मांगलिक कार्य होने की सम्भावना है. शिक्षा में रूचि बढ़ेगी.

शुभांक- 5

शुभ रंग: ऑरेंज

धनु- संतोष से सफलता मिलेगी. नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी. जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक सिद्ध होगा. कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी.

शुभांक - 1

शुभ रंग: ग्रे

मकर- समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है. मन अशांत रहेगा. अपने हितैषी समझे जानेवाले आपको पीठ पीछे नुकसान पहुचने की कोशिश करेंगे.

शुभांक- 1

शुभ रंग: हरा

कुंभ- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती

है, घूमने जाएंगे.

शुभ अंक-5

शुभ रंग: सुनहरा

मीन- आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ अंक-4

शुभ रंग: पीला

Disclaimer: यहां पर दी गई जानकारी केवल मार्गदर्शन के उद्देश्य से है, जो सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और पंचांग पर आधारित है. किसी विशेष परिस्थिति या मार्गदर्शन के लिए ज्योतिष के विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए. इस लेख में प्रदान की गई सूचनाओं, जानकारियों और तथ्यों की सटीकता व प्रामाणिकता का हम कोई दावा नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).