'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' में इस शख्स ने हुमा कुरैशी को कहा डायन, सेट छोड़कर चली गई एक्ट्रेस
अभिनेता और डांसर शांतनु महेश्वरी ने टीवी रियलिटी शो 'इंडिया बेस्ट ड्रामेबाज' में अभिनेत्री हुमा कुरैशी की तारीफ की जिसके कारण वह सेट छोड़कर चली गई.
अभिनेता और डांसर शांतनु महेश्वरी ने टीवी रियलिटी शो 'इंडिया बेस्ट ड्रामेबाज' में अभिनेत्री हुमा कुरैशी की तारीफ की जिसके कारण वह सेट छोड़कर चली गई. शूटिंग के दौरान सोमवार को शांतनु ने उनकी फिल्म 'एक थी डायन' के बारे में बात की.
शांतनु ने कहा, "मैंने आपकी वजह से 'एक थी डायन' 50 बार देखी. आप उस फिल्म में सुंदर और पूरी डायन लग रही थी."
इसके बाद हुमा सेट से छोड़कर चली गई.
शांतनु ने बयान में कहा, "मैं बहुत हैरान था और मुझे कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ. मुझे लगा मैंने एक जोक सुनाया है लेकिन बाद में हुमा सेट से चली गई और मुझे लगा कि मैंने उनके साथ सही बर्ताव नहीं किया."
उन्होंने कहा, "बाद में उमंग कुमार सर हुमा को सेट पर वापस लेकर आए और मुझे बताया कि उन्होंने, विवेक ओबरॉय सर और हुमा ने मेरे साथ मजाक किया था."
संबंधित खबरें
Kangana Ranaut Reacts To Sara Ali Khan’s Badrinath ‘Sanatan’ Affidavit Issue: सारा अली खान विवाद पर कंगना रनौत का बयान, कहा सभी सनातनी हैं, शपथ पत्र देने में क्या दिक्कत (Watch Video)
Sara Ali Khan: बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए सारा अली खान से मांगा जाएगा शपथ पत्र, मंदिर समिति प्रमुख का बयान
'अश्लीलता की हदें पार': नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना भारत में बैन, विवाद के बाद यूट्यूब से भी हटाया गया
Mumbai Clean League: बीएमसी ने शुरू की ‘मुंबई क्लीन लीग’, स्वच्छता और हाइजीन को बढ़ावा देने के लिए Akshay Kumar को बनाया एंबेसडर; VIDEO
\