बॉलीवुड

Gram Chikitsalay: 'पंचायत' की तर्ज पर आ रही है नई वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय', 9 मई को प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम

‘पंचायत’ की अपार सफलता के बाद अब TVF (The Viral Fever) एक बार फिर ग्रामीण भारत की ज़िंदगी को लेकर दर्शकों के सामने हाज़िर है. इस बार वे लेकर आए हैं एक नई वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’, जिसका प्रीमियर 9 मई को Amazon Prime Video पर किया जाएगा.

Gram Chikitsalay: 'पंचायत' की तर्ज पर आ रही है नई वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय', 9 मई को प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम
Gram Chikitsalay, Prime Video (Photo Credits: Instagram)

Gram Chikitsalay: ‘पंचायत’ की अपार सफलता के बाद अब TVF (The Viral Fever) एक बार फिर ग्रामीण भारत की ज़िंदगी को लेकर दर्शकों के सामने हाज़िर है. इस बार वे लेकर आए हैं एक नई वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’, जिसका प्रीमियर 9 मई को Amazon Prime Video पर किया जाएगा. TVF ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा – "BHATKANDI jaane ke liye taiyaar ho jaiye – Gram Chikitsalay On Prime, New Series, May 9."

पोस्टर में एक ओर जहां एक युवा अधिकारी दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर अनुभवी ग्रामीण डॉक्टर की झलक भी दिखाई देती है. साथ ही, पोस्टर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बैकड्रॉप और ग्रामीण परिवेश इस बात का संकेत देता है कि यह सीरीज स्वास्थ्य व्यवस्था और ग्रामीण भारत की हकीकत को ह्यूमर के साथ दर्शाने वाली है.

 ‘ग्राम चिकित्सालय’ 9 मई को:

सीरीज के पोस्टर पर लिखा है – “From the makers of Panchayat,” जिससे यह साफ है कि यह सीरीज ‘पंचायत’ की तरह हल्के-फुल्के अंदाज़ में गहराई से जुड़ी समस्याओं को पेश करेगी. टीवीएफ के इस नए प्रोजेक्ट में राहुल पांडे, दीपक मिश्रा, वैभव सुमन, श्रेया श्रीवास्तव, अमोल पराशर और अन्य कलाकार नजर आएंगे. TVF की ये नई पेशकश 'ग्राम चिकित्सालय' एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाते हुए सोचने पर मजबूर करेगी – वही ग्रामीण सेटअप, वही ईमानदारी से भरी कहानी और एक बार फिर दिल को छू जाने वाला हास्य.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).