फिल्मकार अभिषेक शर्मा की फिल्म 'तेरे बिन लादेन' ने दस साल किए पूरे, कहा- सोते शेर को मत छेड़ो

फिल्मकार अभिषेक शर्मा की मनोरंजक फिल्म 'तेरे बिन लादेन' ने हाल ही में अपने दस साल पूरे कर लिए. इसके बाद उन्होंने साल 2016 में 'तेरे बिन लादेन : डेड ऑर अलाइव' बनाई, लेकिन अब इस सीरीज के अगले भाग को लाने का उनका कोई इरादा नहीं है. उन्होंने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा कि फिल्म सीरीज पर काम करना चुनौतीपूर्ण रहा.

फिल्मकार अभिषेक शर्मा (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली, 20 जुलाई: फिल्मकार अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की मनोरंजक फिल्म 'तेरे बिन लादेन' ने हाल ही में अपने दस साल पूरे कर लिए. इसके बाद उन्होंने साल 2016 में 'तेरे बिन लादेन : डेड ऑर अलाइव' (Tere bin Laden) बनाई, लेकिन अब इस सीरीज के अगले भाग को लाने का उनका कोई इरादा नहीं है. उन्होंने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा कि फिल्म सीरीज पर काम करना चुनौतीपूर्ण रहा. अभिषेक ने आईएएनएस को बताया, "यह चुनौतीपूर्ण है, खासकर तब जब आप 'तेरे बिन लादेन' जैसी किसी फिल्म को उम्मीदों पर खरा उतारने की कोशिश कर रहे हैं जिसे वास्तव में लोगों द्वारा सराहा गया. आप कुछ नया करना चाहते हैं, बॉक्स ऑफिस से हटकर कुछ अलग, लेकिन फिर भी वह योग्य होना चाहिए."

सीक्वेल के बारे में उन्होंने कहा, हमारे मामले में, "दुर्भाग्य से हम काफी ज्यादा एक्सपेरिमेंट कर चुके हैं इसलिए लोगों को 'डेड ऑर अलाइव' (Dead or Alive) पहले भाग जितनी अच्छी नहीं लगी, लेकिन आखिरकार ये सब सबक ही हैं, लेकिन यह काफी चुनौतीपूर्ण रहा और इसे बनाने के दौरान हमें काफी मजा आया. बदकिस्मती से यह मनमुताबिक व्यवसाय नहीं कर पाई और पहले भाग जितना प्रभाव भी नहीं डाल सकी, खैर फिल्म बिजनेस में ऐसा होता है."

यह भी पढ़ें: COVID-19: विक्की कौशल-राजकुमार राव की सोसाइटी में मिला कोरोना वायरस का केस, BMC ने सील की बिल्डिंग

तो क्या 'तेरे बिन लादेन 3' के आने की कोई उम्मीद है?

इस पर अभिषेक ने कहा, नहीं, "मुझे लगता है कि सोते हुए शेर को नहीं छेड़ना चाहिए. 'तेरे बिन लादेन' को लेकर काफी कुछ हो गया. यह एक स्पेशल फिल्म थी, इसे यही रहने देना चाहिए. हमने 'तेरे बिन लादेन : डेड ऑर अलाइव' के साथ कुछ करने का प्रयास किया था, लेकिन बात नहीं बनी इसलिए अब हमें लगता है कि इसे यही छोड़ देना चाहिए."

'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' और 'जोया फैक्टर' जैसी फिल्में बना चुके अभिषेक की आने वाली परियोजनाओं में 'सूरज पे मंगल भारी' शामिल है, जिसमें मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ के साथ फातिमा सना शेख भी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड