Dilip Kumar को अंतिम विदाई देने पहुंचे धर्मेंद्र नहीं रोक पाए अपने आंसू, लिखा- दोस्तों जान निकल गई मेरी

दिलीप साहब के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे धर्मेन्द्र भी भावुक हो उठे. वो अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए. सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए धरम पाजी ने दिल छू लेने वाली बात लिखी.

धर्मेंद्र हुए भावुक (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) अब हमारे बीच नहीं रहे. लेकिन उनका काम और नाम हमेशा हम सब के दिलों पर राज करता रहेगा. यही कारण है कि दिलीप कुमार से जुड़े लोग उनके जाने का गम चाहकर भी नहीं भुला पा रहें हैं. दिलीप साहब के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे धर्मेन्द्र भी भावुक हो उठे. वो अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए. सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए धरम पाजी ने दिल छू लेने वाली बात लिखी.

धर्मेंद्र ने बीते पल को याद करते हुए लिखा कि सायरा ने जब कहा ‘धरम देखो साहेब ने पलक झपकी है’ दोस्तों जान निकल गई मेरी. मालिक मेरे प्यारे भाई को जन्नत नसीब करें.

धर्मेंद्र ने अपने बात आगे बढ़ाते हुए लिखा कि दोस्तों मुझे दिखावा नहीं आता है. मैं अपने जज़्बात पर काबू नहीं रख पाता. अपना समझ के कह जाता हूं.

धर्मेंद्र को जानने वाले उनके इस स्वभाव से भलीभांति वाकिफ हैं कि जो बात उनके दिल में होती है वो उनके जुबान पर भी होती है. यही कारण है सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट भी बेहद ही बेबाक होते हैं. जो सभी को खूब पसंद आते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट