बॉलीवुड

Dhoom 4 में दीपिका पादुकोण बनने जा रही हैं विलन? मेकर्स खेल सकते हैं बड़ा दांव

दीपिका पादुकोण धूम 4 में बतौर विलेन नजर आ सकती हैं. जिसके लिए मेकर्स ने उनके साथ संपर्क भी किया है. तो वहीं दीपिका ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी रुचि दिखाई है.

Dhoom 4 में दीपिका पादुकोण बनने जा रही हैं विलन? मेकर्स खेल सकते हैं बड़ा दांव
दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

धूम 4 (Dhoom 4) को लेकर एक लंबे समय से चर्चा चल रही है. यशराज फिल्म्स अपनी इस हिट फ्रेंचाइजी की 4 फिल्म लाने के बेहद बेताब है. चोर पुलिस की कहानी वाली इस सीरीज में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त मसाला देखने को मिलता रहता है. फिल्म में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और उदय चोपड़ा तो पुलिस के रोल में नजर आते ही हैं लेकिन फिल्म में विलेन कौन बनने जा रहा है? इसे लेकर दर्शकों के मन में काफी दिलचस्पी देखने को मिलती रहती है. अब तक इस सीरीज में जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान विलेन के किरदार में नजर आ चुके हैं. ऐसे में खबर है कि धूम 4 में बतौर विलेन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर आने जा रही हैं.

फिल्मफेयर में छपी खबर के मुताबिक दीपिका पादुकोण धूम 4 में बतौर विलेन नजर आ सकती हैं. जिसके लिए मेकर्स ने उनके साथ संपर्क भी किया है. तो वहीं दीपिका ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी रुचि दिखाई है. हालांकि साइन करने से पहले दीपिका अपनी डेट को फाइनल करने में जुटी हुई हैं. यह भी पढ़े: Ramayan Movie: राम-सीता का किरदार निभाएंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण, 300 करोड़ में बनेगी 'रामायण' पर आधारित फिल्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

वेल दीपिका पादुकोण रोमांटिक रोल के साथ एक्शन रोल भी बखूबी निभा लेती हैं. वो कई फिल्मों में एक्शन रोल का निभा चुकी हैं. ऐसे में अगर दीपिका इस फिल्म के साथ जुड़ती हैं तो जाहिर फिल्म में उनका एक्शन देखने लायक होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).