Deepika Padukoneकी हमशक्ल Rijuta Ghosh Deb की ये Photos हुई Viral, लगती हैं एक्ट्रेस की कार्बन कॉपी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हमशक्ल की फोटोज इन दिनों इंटरनेट पर सभी को खूब हैरान कर रही हैं.
Deepika Padukone's Lookalike Rijuta Ghosh Deb Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हमशक्ल की फोटोज इन दिनों इंटरनेट पर सभी को खूब हैरान कर रही हैं. एक्ट्रेस की हुबहू कार्बन कॉपी लगने वाली ऋजुता घोष देब जो एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, उनकी फोटोज और वीडियो को देखने के बाद लोग उनके लुक्स की तुलना दीपिका से कर आहे हैं और ऐसे में उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और चर्चा में आ गई हैं.
ऋजुता की फोटोज पर कई सारे कमेंट्स हैं जिसमें लोग उनकी खूबसूरती की प्रशंसा करते हुए कह रहे हैं कि वो काफी हद तक दीपिका की तरह दिखती हैं. इतना ही नहीं, एक यूजर ने इंटरनेट पर उनसे पूछा कि क्या वो दीपिका पादुकोण की ट्विन है? इस तरह से कई ऐसे कमेंट्स देखने को मिले हैं जिसमें फैंस उनके लुक्स और स्टाइल को देखने के बाद दंग हैं.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बता दें कि दीपिका हाल ही में अमेरिका से वापस लौटी हैं जहां से उन्होंने रणवीर सिंह के साथ उनके जन्मदिन की कई सारी फोटोज पोस्ट की है. फोटोज में रणवीर के साथ बीच पर, जंगलों में और साथ ही साइकिलिंग करती हुई नजर आई. बता दें कि दीपिका जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी. इसी के साथ वो सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगी. इसके अलवा उन्हें प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ एक प्रोजेक्ट में भी कास्ट किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2022 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

