बॉलीवुड

Sunny Leone की हमशक्ल Aaveera Singh ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, एक्ट्रेस की कार्बन कॉपी हैं ये हसीना, देखें Photos

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को लेकर ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं जहां कई दफा उनसे ज्यादा उनके हमशक्ल सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाते हैं. अब तक हमने ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ समेत अन्य कई एक्टर्स के हमशक्लों को देखा और अब इसमें एक नया नाम जुड़ गया है. एक्ट्रेस सनी लियोन की हमशक्ल इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं.

Sunny Leone की हमशक्ल Aaveera Singh ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, एक्ट्रेस की कार्बन कॉपी हैं ये हसीना, देखें Photos
सनी लियोन और आवीरा सिंह (Photo Credits: Instagram)

Sunny Leone Lookalike Aaveera Singh Masson Photos: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को लेकर ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं जहां कई दफा उनसे ज्यादा उनके हमशक्ल सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाते हैं. अब तक हमने ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ समेत अन्य कई एक्टर्स के हमशक्लों को देखा और अब इसमें एक नया नाम जुड़ गया है. एक्ट्रेस सनी लियोन की हमशक्ल इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं.

आवीरा सिंह मैसन नाम की मॉडल की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं. आवीरा लुक्स और पर्सनालिटी के मामले में हुबहू सनी जैसी दिखती हैं. इंटरनेट पर उनके खूबसूरत अंदाज को लेकर काफी चर्चा की जा रही है. इतना ही नहीं आवीरा ग्लैमर वर्ल्ड से भी जुड़ी हुई हैं. हाल ही में वो मीका सिंह के म्यूजिक वीडियो 'ग्लासियां' में नजर आईं.

सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी के अनुसार, इस म्यूजिक वीडियो के लिए सनी लियोन के डेट्स न मिलने के बाद आवीरा को कास्ट किया गया था. म्यूजिक वीडियो में आवीरा को देखकर फैंस इस बात से स्तब्ध रह गए थे कि वो पूरी तरह सनी जैसी दिखती हैं.

बता दें कि आवीरा सिंह मैसन पंजाबी मॉडल और एक्टर हैं जो यहां पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं. उनका जन्म 19 जनवरी 1992 को पंजाब के एक परिवार में हुआ था. उन्होंने डी.ए.वी पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है.

बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और मॉडलिंग का काफी शौक था. वो साल 2016 में राजवीर जवंदा के सुपरहिट सॉन्ग 'शानदार' से चर्चा में आई थी. इसके बाद उन्होंने हनी सिद्धू के सॉन्ग 'सिग्नेचर' में काम किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).