बॉलीवुड

BJP में शामिल हुए 'रामायण' के राम उर्फ Arun Govil, लोगों ने ये मजेदार Memes बनाकर किया रियेक्ट

टीवी शो 'रामायण' में श्री राम का किरदार निभाकर प्रसिद्धि पाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने आज दिल्ली में बीजेपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अरुण सिंह की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की. अरुण गोविल के बीजेपी जॉइन करने की खबर सोशल मीडिया पर भी आग की तरह फैलने लगी जिसके बाद लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं.

BJP में शामिल हुए 'रामायण' के राम उर्फ Arun Govil, लोगों ने ये मजेदार Memes बनाकर किया रियेक्ट
बीजेपी से जुड़े अरुण गोविल (Photo Credits: Instagram)

Arun Govil aka Ramayan's Ram Joins BJP: टीवी शो 'रामायण' में श्री राम का किरदार निभाकर प्रसिद्धि पाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने आज दिल्ली में बीजेपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अरुण सिंह की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की. अरुण गोविल के बीजेपी जॉइन करने की खबर सोशल मीडिया पर भी आग की तरह फैलने लगी जिसके बाद लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं. पिछले साल लॉकडाउन के दौरान बरसों बाद दूरदर्शन पर 'रामायण' (Ramayan) टीवी शो को पुनःप्रसारित किया गया. इसके चलते अरुण गोविल समेत शो के अन्य कलाकार एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में आ गए.

आज अरुण गोविल के भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के बाद लोगों ने कई मजेदार मीम्स और फोटोज शेयर करके इसपर अपनी प्रतिक्रया दी. कई लोगों ने अरुण का पार्टी में स्वागत करते हुए ट्वीट किया है तो कई लोगों ने उनके इस फैसले पर तंज कसते हुए पोस्ट शेयर किया है. इन लेटेस्ट ट्वीट्स पर डालें एक नजर:

सुंदर चित्र है

नगर में ढिंढोरा पिटवा दो

मेरे पास शब्द नहीं

ये भी पढ़ें: Arjun Govil Joins BJP: टीवी शो ‘रामायण’ में राम का किरदार निभा चुके अर्जुन गोविल ने थामा बीजेपी का हाथ, देखें Photo

बीजेपी की टोपी

ये फंस गया

उत्सव की तैयारी करो

पार्टी देहि

इसी तरह से सोशल मीडिया पर लोग मजेदार फोटोज शेयर करके अरुण गोविल के बीजेपी से जुड़ने की खबर पर अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं.

ज्ञात हो कि 2020 में 'रामायण' के प्रसारित होने के बाद अरुण गोविल ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि राम का किरदार निभाने के लिए उन्हें किसी भी राज्या या केंद्र सरकार ने अवॉर्ड नहीं दिया था. अरुण ने ट्वीट का लिखा था, "चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है. मैं उत्तर प्रदेश से हूँ, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया. और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूँ, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).