'असुर' को मिल रही प्रतिक्रियाओं से खुश हैं अरशद वारसी
अभिनेता अरशद वारसी इस बात से बेहद खुश हैं कि डिजिटल में उनके डेब्यू शो 'असुर' को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.
अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) इस बात से बेहद खुश हैं कि डिजिटल में उनके डेब्यू शो 'असुर' (Asur) को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. उनका कहना है कि वह अपने वफादार प्रशंसकों के प्रति बेहद आभारी हैं, जिन्होंने उनके अब तक के करियर में उन्हें अपना समर्थन दिया है.
अरशद ने कहा, "मैं इस बात से बहुत ज्यादा खुश हूं कि मेरे डिजिटल डेब्यू 'असुर' को दर्शकों के साथ-साथ मेरे परिवार व दोस्तों से इतनी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं." ये भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: कभी लिपस्टिक और नेल पॉलिश बेचते थे अरशद वारसी, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें
अरशद की यह वेब सीरीज एक साइकोलॉजिकल (Psychological) थ्रिलर (Thriller) है, जिसे वूट (Voot) में प्रसारित किया जा रहा है. सीरीज में अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष को दिखाया गया है. शो में दर्शकों को दो बिल्कुल विपरीत दुनिया का सफर कराया गया है-जहां एक तरफ फॉरेंसिक साइंस है और दूसरी ओर भारतीय पौराणिक कथाओं के रहस्य हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2020 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

