आलिया भट्ट का ये लाल बैग बटोर रहा है सुर्खियां, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी. फोटो में आलिया लाल रंग के बैग के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहलती हुई नजर आ रही हैं. आलिया का स्टाइलिश अवतार तो फैन्स को काफी पसंद आया. साथ ही उनके बैग ने भी फैन्स का ध्यान आकर्षित किया. वैसे तो ये बैग देखने में काफी साधारण है मगर इसकी कीमत जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.
बॉलीवुड स्टार्स के शौक भी काफी बड़े होते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी. फोटो में आलिया लाल रंग के बैग के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहलती हुई नजर आ रही हैं. आलिया का स्टाइलिश अवतार तो फैन्स को काफी पसंद आया. साथ ही उनके बैग ने भी फैन्स का ध्यान आकर्षित किया. वैसे तो ये बैग देखने में काफी साधारण है मगर इसकी कीमत जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.
आलिया के बैग की कीमत 1050 डॉलर्स यानि तकरीबन 72000 रुपये हैं. आलिया ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि, "हम पलों में रहते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं." एक नजर डालिए आलिया की इस फोटो पर:-
यह भी पढ़ें:- आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड, आकांक्षा रंजन और क्रिकेटर के एल राहुल नए लवबर्ड?
आपको बता दें कि आलिया भट्ट को अप्रैल के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'कलंक' में देखा गया था. फिल्म में वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित जैसे सितारे भी अहम रोल में थे. फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया था. आलिया भट्ट जल्द ही रणबीर कपूर के साथ अयान मुख़र्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी. इसके अलावा उनको सलमान खान के साथ फिल्म 'इंशाअल्लाह' में भी देखा जाएगा. फिल्म का निर्देशन
संजय लीला भंसाली कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

