अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जीत की शुभकामनाएं, किया ये खास ट्वीट
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में एतिहासिक जीत दर्ज की है. एनडीए (NDA) ने यूपीए (UPA) को बड़े फांसले से शिकस्त दी है. बीजेपी की जीत के बाद हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहा है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में एतिहासिक जीत दर्ज की है. एनडीए (NDA) ने यूपीए (UPA) को बड़े फांसले से शिकस्त दी है. बीजेपी की जीत के बाद हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहा है. बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minster Narendra Modi) को जीत की शुभकामनाएं दी हैं. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है.
अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा कि, "मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक जीत के लिए दिल से बधाई देना चाहता हूं. देश के विकास और उसे वैश्विक पटल पर लाने के लिए आपकी मेहनत को स्वीकार किया गया है. आपके दूसरे कार्यकाल के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं."
Heartiest congratulations Hon. Prime Minister @narendramodi ji on the historic win. All your efforts to advance the nation and put it on the global map have been acknowledged. Wishing you an even more successful second term.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 23, 2019
आपको बता दें कि अक्षय कुमार को जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज' में देखा जाएगा. फिल्म में करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे भी अहम भूमिका में है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिल्म साल के अंत में बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. इसके अलावा उन्हें फिल्म 'हाउसफुल 4' में भी देखा जाएगा. इस फिल्म में बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा और कृति सेनन भी अहम भूमिका में है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2019 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

