देश

क्या अदनान सामी भी जाएंगे पाकिस्तान? सिंगर ने पाकिस्तान के पूर्व मंत्री को दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी द्वारा अदनान सामी की नागरिकता पर सवाल उठाने पर सिंगर ने उन्हें "अनपढ़ बेवकूफ" कहकर जवाब दिया. अदनान सामी ने स्पष्ट किया कि वह 2015 से भारतीय नागरिक हैं और भारत को अपना घर मानते हैं. सिंगर ने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब देते हुए कहा कि उनका पाकिस्तान लौटने का कोई सवाल नहीं उठता.

क्या अदनान सामी भी जाएंगे पाकिस्तान? सिंगर ने पाकिस्तान के पूर्व मंत्री को दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली: हाल ही में सिंगर अदनान सामी ने पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी को करारा जवाब दिया है. फवाद चौधरी ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के निर्देश पर तंज कसते हुए सवाल किया था कि "अदनान सामी का क्या?" इसी के जवाब में अदनान सामी ने एक पोस्ट शेयर कर फवाद चौधरी को "अनपढ़ बेवकूफ" कहा है.

अदनान सामी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "इस अनपढ़ बेवकूफ को कौन बताएगा!" इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया. अदनान सामी ने साफ कर दिया कि उनका पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है. जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि अदनान सामी को दिसंबर 2015 में भारतीय नागरिकता मिली थी. उनका जन्म इंग्लैंड में हुआ था और उन्होंने पढ़ाई भी वहीं से की थी. उनके माता-पिता पाकिस्तानी थे, लेकिन उन्होंने खुद भारतीय नागरिकता अपनाई है.

गौरतलब है कि अदनान सामी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का लंबे समय से हिस्सा रहे हैं. 'लिफ्ट करा दे', 'कभी तो नजर मिलाओ' और 'सुन जरा' जैसे उनके गाने आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. 2015 में सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का सुपरहिट गाना 'भर दो झोली मेरी' भी अदनान सामी ने ही गाया था, जिसे खूब सराहा गया.

हिंदुस्तान टाइम्स को 2017 में दिए एक इंटरव्यू में अदनान सामी ने बताया था कि भारतीय नागरिक बनने के बाद उन्हें पाकिस्तान से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. कई लोगों ने उनके धर्म पर सवाल उठाए और यहां तक कि उनसे धर्म बदलने के लिए भी कहा गया. बावजूद इसके, अदनान सामी ने हमेशा भारत के प्रति अपना प्रेम और प्रतिबद्धता जाहिर की है.

अदनान सामी का पाकिस्तान लौटने का कोई सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने भारतीय नागरिकता को गर्व से स्वीकार किया है और खुद को भारतीय मानते हैं. फवाद चौधरी के सवाल पर उनका तगड़ा जवाब एक बार फिर इस बात का सबूत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).