देश

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर संजय दत्त, फरहान अख्तर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने जताया शोक

बॉलीवुड के कई सितारों ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है. संजय दत्त, दीया मिर्जा, बोमन ईरानी और वीर दास समेत कई सितारों ने ट्वीट कर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर संजय दत्त, फरहान अख्तर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने जताया शोक
अटल जी के निधन पर बॉलीवुड जगत ने जताया शोक (Photo Credits : Facebook)

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. अटल जी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर सुन पूरा देश सदमे में हैं. बॉलीवुड के कई सितारों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है. संजय दत्त, परेश रावल, दीया मिर्जा, बोमन ईरानी और वीर दास समेत कई सितारों ने ट्वीट कर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है.

दीया मिर्जा ने लिखा कि, " जो लोग 1980 और 1990 के दशक में बड़े हुए हैं, वे कभी नहीं भूल सकते कि अटल जी ने हम पर कैसा प्रभाव डाला था."

संजय दत्त ने लिखा कि, " हमारे देश के लिए यह एक बहुत बड़ा नुकसान है. वे एक क्लोज फैमिली फ्रेंड थे और उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. आपकी निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद सर... मैं उनको श्रद्धांजलि देते हूं."

बोमन ईरानी ने लिखा कि, "ऐसे बहुत कम नेता होते हैं जिन्हें राजनीति में हर कोई प्यार और सम्मान देता है. अटल बिहारी वाजपेयी उनमें से एक थे. अलविदा अटल जी."

फरहान अख्तर ने लिखा कि, "रेस्ट इन पीस अटल बिहारी वाजपेयी जी... आप भारत के सबसे महान  नेताओं में से एक के रूप में याद किए जाएंगे."

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स में जीवन रक्षक प्रणाली (लाइफ सपोर्ट सिस्टम) पर रखा गया था. उनकी हालत बुधवार रात से ही काफी नाजुक बनी हुई थी. वाजपेयी को 2015 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2018 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).